दुष्कर्म के आरोपित की तलाश में नवांशहर से खाली हाथ लौटी पुलिस

आरोपित बलविदर की तलाश में पुलिस जीरकपुर नवाशहर सहित तीन स्थानों पर छापामारी कर चुकीहै। बलविदर ने खुद को सीबीआइ ऑफिसर बताकर पीड़िता को नौकरी दिलवाने का झांसा दिया था।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 06:09 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 06:09 AM (IST)
दुष्कर्म के आरोपित की तलाश में नवांशहर से खाली हाथ लौटी पुलिस
दुष्कर्म के आरोपित की तलाश में नवांशहर से खाली हाथ लौटी पुलिस

जासं, चंडीगढ़ : सेक्टर-22 स्थित होटल में जम्मू की महिला से दुष्कर्म करने के आरोपित की तलाश में पुलिस की एक टीम रविवार को नवांशहर पहुंचने के बावजूद भी खाली हाथ लौटी। आरोपित बलविदर की तलाश में पुलिस जीरकपुर, नवाशहर सहित तीन स्थानों पर छापामारी कर चुकीहै। बलविदर ने खुद को सीबीआइ ऑफिसर बताकर पीड़िता को नौकरी दिलवाने का झांसा दिया था। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पीड़िता महिला मूल रूप से हिमाचल की रहने वाली है। मगर उसकी शादी जम्मू में हुई है। 29 जुलाई को नौकरी की तलाश में चंडीगढ़ आने पर उसकी मुलाकात बलविदर से हुई थी। उसने नौकरी के नाम पर मीटिग के बहाने महिला को सेक्टर-22 स्थित होटल में बुलाकर दुष्कर्म की वारदात कर दी। होटल के कर्मचारियों ने पीड़िता की शिकायत सूचना संबंधित थाना पुलिस को दी थी। आरोपित पर नवांशहर में भी केस

सूत्रों के अनुसार आरोपित बलविदर के खिलाफ नवांशहर में भी धोखाधड़ी का केस दर्ज है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि फर्जीवाड़ा और हेराफेरी करने में बलविदर एक्सपर्ट है। यूटी पुलिस ने स्थानीय पुलिस से संपर्क कर आरोपित के खिलाफ रिकार्ड खंगालने में लगी है। अभी तक सामने नहीं आया है कि आरोपित के खिलाफ कुल कितने और किन-किन धाराओं के तहत केस दर्ज हैं। पुलिस आरोपित के परिवार के अलावा उसके जान पहचान के लोगों से भी संपर्क करने की कोशिश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके लिए उसके फोन नंबर को भी ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी