चंडीगढ़ के Nescafe The Common Room में पुलिस रेड, हुक्का परोसने पर मैनेजर गिरफ्तार, 3 बार सील हो चुका है कैफे

चंडीगढ़ स्थित नेसकैफे द कॉमन रूम में हुक्का पार्टी चल रही थी। इस पर पुलिस ने रेड की तो कैफे में युवाओं को सरेआम हुक्का परोसा जा रहा था। पुलिस ने हुक्का परोसने पर मैनेजर राज कुमार काे गिरफ्तार किया गया।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 11:49 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 11:49 AM (IST)
चंडीगढ़ के Nescafe The Common Room में पुलिस रेड, हुक्का परोसने पर मैनेजर गिरफ्तार, 3 बार सील हो चुका है कैफे
पुलिस ने हुक्के को कब्जे में लेकर मैनेजर को हिरासत में लिया है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। शहर में हुक्का परोसने पर पाबंदी है। बावजूद नियमों को ताक पर रखकर होटल, रेस्टोरेंट, बार और डिस्कोथेक में हुक्का पार्टी हो रही है। मनीमाजरा स्थित नेसकैफे द कॉमन रूम में हुक्का परोसने पर मैनेजर राज कुमार काे गिरफ्तार किया गया। मनीमाजरा थाना पुलिस ने मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पंचकूला सेक्टर-15 का रहने वाला मैनेजर राज कुमार कैफे में युवाओं को हुक्का परोस रहा था।

जबकि डीसी ने शहर के किसी भी डिस्कोेथेक, नाइट क्लब और रेस्टोरेंट्स में हुक्का पीलाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया है। बीते शनिवार रात को मनीमाजरा थाना प्रभारी नीरज सरना को सूचना मिली कि हुक्का एनएसी शोरूम 830 में स्थित नेसकैफे स्टोर द कॉमन रूम कैफे में परोसा जा रहा था।इ स दौरान काफी संख्या में युवा भी मौजूद थे। थाना प्रभारी ने कैफे मेंं छापे के लिए स्पेशल टीम बनाई। टीम ने कैफे में छापा मारकर युवाओं का हुक्का पीते हुए कैमरे में कैद किया। मनीमाजरा थाना पुलिस ने हुक्के जब्त कर मैनेजर राजकुमार पर मामला दर्ज कर लिया। इससे पहले भी  मनीमाजरा पुलिस ने इसी कैफे में छापा मारकर हुक्का बरामद किया था। तब काफी युवा हुक्के का सेवन कर रहे थे। पुलिस ने हुक्के को कब्जे में लेकर मैनेजर को हिरासत में लिया था।

पहले भी हुआ कैफे तीन दिन के लिए सील

उल्लेखनीय यह पहली बार नहीं है कि इस कैफे में हुक्का परोसा जाने पर मामला दर्ज हुआ हो। पुलिस ने दो बार कैफे के मैनेजर प्रकाश चंद पर दो बार मामला दर्ज किया था और कैफे को तीन दिन के लिए सील किया गया था।पुलिस के अनुसार 3 जुलाई को मनीमाजरा थाना में तैनात एएसआई जसपाल ने गुप्त सूचना के आधार छापा मारा। जहां उन्होंने देखा किकैफे में पहली मंजिल पर युवाओं को हुक्का परोसा जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने मैनेजर प्रकाश चंद के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद तीन सप्ताह बाद 21 जुलाई  को एसडीएम ईस्ट रूचि सिंह बेदी ने देर रात करीब नौ बजे रेड़ की थी। जिसमें एसडीएम ने देखा कि कैफे प्रबंधन द्वारा गैर कानुनी तरीके से युवाओं को परोस कर रहे है। इसके बाद एसडीएम के आदेश पर मनीमाजरा थाना पुलिस ने कैफे को तीन दिन के लिए सील कर आरोपित मैनेजर प्रकाश चंद को गिरफ्तार कर लिया। 

chat bot
आपका साथी