कुछ दिन पहले हुई जान पहचान, चंडीगढ़ की महिला से आरोपित ने पंचकूला में किया दुष्कर्म, तीन पर केस

शहर की एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसके साथ एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया है। पीड़िता ने बताया कि उसकी आरोपित के साथ कुछ दिन पहले ही जान पहचान हुई थी। इसके बाद एक महिला उसे पंचकूला ले गई जहां आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

By Ankesh KumarEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 04:28 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 04:28 PM (IST)
कुछ दिन पहले हुई जान पहचान, चंडीगढ़ की महिला से आरोपित ने पंचकूला में किया दुष्कर्म, तीन पर केस
चंडीगढ़ की महिला से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने एक महिला सहित तीन के खिलाफ दर्ज किया केस।

मनीमाजरा, जेएनएन। महिला के साथ दुष्कर्म करने और उसे धमकाने के आरोप में मौलीजागरां पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपितो की पहचान मौलीजागरां के ब्रिज पाल और पंचकूला के अजीत ‌सिंह सहित एक महिला के रूप में हुई। हालांकि करीब बारह दिन पहले इस मामले में पंचकूला सेक्टर-20 थाना पुलिस ने जीरो एफआइआर दर्ज कर मौलीजागरां थाना पुलिस को केस रेफर किया था। इसके बाद मौलीजागरां पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मौलीजागरां निवासी पीड़ित महिला ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि वह मौलीजागरां में अपने पति वो दो बच्चों के साथ रहती है। कुछ दिन पहले उसकी जान पहचान मौलीजागरां के ब्रिज पाल और एक महिला से हुई। धीरे धीरे दोनों में बातचीत बढ़ी। फिर एक दिन महिला ने उसे अपने साथ पंचकूला जाने के लिए मजबूर किया। प‌ीड़िता उक्त महिला उसके साथ पंचकूला में अजीत सिंह के घर गई। जहां पर ब्रिज पाल ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद उसे किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

महिला ने घटना की शिकायत सेक्टर-5 पंचकूला महिला पुलिस थाने में दी। महिला की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने जीरो एफआइआर दर्ज कर केस को मौलीजागरां थाना में रेफर कर दिया। इसके बाद मौली थाना पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी