चंडीगढ़ से घूमने के लिए दिल्ली निकल गई चार नाबालिग लड़कियां, पुलिस ने बरामद कर परिवार के हवाले किया

चंडीगढ़ में सेक्टर-39 थाना एरिया में चार नाबालिग लड़कियां घूमने की मंशा से दिल्ली निकल गई। स्वजनों को जानकारी नहीं होने पर मामला संबंधित थाना पुलिस तक पहुंच गया। चंडीगढ़ पुलिस ने ट्रेस कर चारों को दिल्ली से पकड़ा और परिवार के हवाले कर दिया।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 05:56 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 05:56 PM (IST)
चंडीगढ़ से घूमने के लिए दिल्ली निकल गई चार नाबालिग लड़कियां, पुलिस ने बरामद कर परिवार के हवाले किया
चंडीगढ़ से दिल्ली घूमने गई चार नाबालिग लड़कियों ने ढूंढकर स्वजनों को सौंपा।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ में सेक्टर-39 थाना एरिया में चार नाबालिग लड़कियां घूमने की मंशा से दिल्ली निकल गई। स्वजनों को जानकारी नहीं होने पर मामला संबंधित थाना पुलिस तक पहुंच गया। मामला संज्ञान में आने के बाद तत्काल प्रभाव से एक टीम गठित कर लड़कियों की तलाश शुरू की गई। आखिरकार चारों सहेलियों की लोकेशन दिल्ली मिलने पर पुलिस उन्हें लेने पहुंच गई। चंडीगढ़ में वेरिफिकेशन कर कानूनी प्रक्रिया के तहत लड़कियों को स्वनजों के हवाले किया गया। पुलिस मामले की जांच में लगी है। सेक्टर-39 थाना एरिया से लापता लड़कियों की तलाश में सुपरविजन अधिकारी की जिम्मेदारी एसएचओ राकेश कुमार पर थी। जांच के दौरान सामने आया कि चारों सहेलियां सेक्टर-43 बस स्टैंड से दिल्ली वाली बस में बैठी थी। जिसके बाद टिकट चेक करने के बाद पुलिस ने दिल्ली बस अड्डे पर पहुंचकर लड़कियों को वापस लाकर स्वजनों को सौंप दिया।

जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर कर्म सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि सेक्टर 41 से 4 लड़कियां जो कि 16 साल, 10 साल, 12 साल और 13 साल की घर से गायब है। जिसके बाद जांच के आधार पर उन्हें दिल्ली से वापस लेकर आया गया। उन्होंने अपने बयान में बताया कि वे अपनी मर्जी से दिल्ली जाने वाली बस में बैठकर घूमने की मंशा से गई थी। हालांकि, इसकी जांच की जा रही हैं। मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस स्वजनों के बयान भी दर्ज करने में लगी है।

chat bot
आपका साथी