चंडीगढ़ सेक्टर-51 के जंगल में मिली युवती, अपहरण या लूट की कोशिश में उलझी पुलिस

बुधवार सुबह एक युवती को पुलिस ने सेक्टर 51 के जंगल एरिया से रेस्क्यू किया है। बताया जा रहा है कि युवती मोहाली में पीजी में रहती है। सुबह घर से निकलते ही आटो सवार दो युवकों ने उसका अपहरण कर लिया और जंगल एरिया की तरफ ले गए।

By Ankesh KumarEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 04:54 PM (IST) Updated:Wed, 27 Jan 2021 04:54 PM (IST)
चंडीगढ़ सेक्टर-51 के जंगल में मिली युवती, अपहरण या लूट की कोशिश में उलझी पुलिस
चंडीगढ़ के सेक्टर 51 जंगल एरिया से युवती को पुलिस ने किया रेस्क्यू।

चंडीगढ़, जेएनएन। मोहाली के कुंभड़ा एरिया में पीजी रहने वाली एक युवती चंडीगढ़ के सेक्टर 51 स्थित जंगल एरिया में मिली है। उसे अज्ञात आटो सवार दो से तीन युवक लेकर आए थे। फिलहाल मोहाली और चंडीगढ़ पुलिस एरिया वार्ड में फंसने के साथ अपहरण या लूट की कोशिश के मामले में भी उलझ गई है। सूत्रों के अनुसार आरोपितों ने युवती का अपहरण किया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती मोहाली के कुंभड़ा स्थित एक पीजी हाउस में रहती है। रोजाना की तरह बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे घर से निकली थी। इसी दौरान आटो सवार आरोपित उसे जबरन अपने साथ ले गए। आरोपित युवती को सेक्टर 51 की जंगल की तरफ लेकर चले गए। इस बीच पेट्रोलिंग कर रहे पीसीआर कर्मियों की नजर आटो पर पड़ी और संदेह होने पर उन्होंने पीछा किया। आगे जाकर जंगल एरिया में आटो के पलटने से तीनों गिर गए, जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने युवती को रेस्क्यू कर लिया। मामले में अपहरण या लूट की कोशिश करने की बात साफ नहीं हो पाई है।

2017 में हुआ था आटो गैंगरेप केस

गौरतलब हो कि इससे पहले चंडीगढ़ में सेक्टर-51 एरिया में वर्ष 2017 में आटो गैंगरेप का मामला हुआ था। इस मामले में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होने के साथ आरोपितों को इनामी भी घोषित किया गया था। मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपितों को जिला अदालत ने वर्ष 2018 में कड़ी सजा सुनाई थी।

chat bot
आपका साथी