चंडीगढ़ में व्यापार मंडल की पुलिस समन्वय समिति का गठन, चेयरमैन पंछी ने की सदस्यों की घोषणा

चंडीगढ़ में व्यापार मंडल की पुलिस समन्वय समिति के सदस्यों की घोषणा कमेटी के चेयरमैन कमलजीत पंछी ने की है। इसमें सुभाष नारंग अनिल वोहरा बलजिंदर गुजराल बलविंदर सिंह राधे लाल राजन महाजन हरजीत सिंह पी सोढ़ी सुधीर जैन जसपाल सिंह और राजीव मनचंदा को सदस्य बनाया गया है।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 10:35 AM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 10:35 AM (IST)
चंडीगढ़ में व्यापार मंडल की पुलिस समन्वय समिति का गठन, चेयरमैन पंछी ने की सदस्यों की घोषणा
चंडीगढ़ में व्यापार मंडल की पुलिस समन्वय समिति के सदस्यों की घोषणा कमेटी के चेयरमैन कमलजीत पंछी ने की है।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ में व्यापार मंडल की पुलिस समन्वय समिति के सदस्यों की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा कमेटी के चेयरमैन कमलजीत पंछी ने की है। इसमें सुभाष नारंग, अनिल वोहरा, बलजिंदर गुजराल, बलविंदर सिंह, राधे लाल, राजन महाजन, हरजीत सिंह, पी सोढ़ी, सुधीर जैन, जसपाल सिंह और राजीव मनचंदा को सदस्य बनाया गया है। यह सदस्य समय समय पुलिस विभाग के कर्मचारियों से व्यापारियों के मुद्दों पर तालमेल रखेंगे।

यह भी पढ़ें -   CoronaVirus: पंजाब में एक दिन में 500 से अधिक लोग हुए कोरोना संक्रमित, आठ मरीजाें की मौत

चेयरमैन पंछी ने बताया कि पुलिस समन्वय समिति चंडीगढ़ प्रशासन और पुलिस विभाग के साथ विभिन्न बाजारों में व्यापारियों के मुद्दों को शांतिपूर्वक हल करेंगे। उन्होंने बताया कि समय समय पर थाना प्रभारियों के साथ भी लोकल मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों को साथ लेकर बैठक करेंगे। इस मौके पर कमेटी के चेयरमैन कमलजीत पंछी ने आगे उल्लेख किया कि समिति के सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही शहर के व्यापारियों के सभी लंबित मुद्दों पर चर्चा करने और हल करने के लिए डीजीपी और एसएसपी चंडीगढ़ से मुलाकात करेगा।

यह भी पढ़ें -   Chandigarh Corona Vaccination: चंडीगढ़ में वैक्सीन नहीं लगवाने वाले पुलिस जवानों पर गिरेगी गाज

मालूम हो कि व्यापार मंडल के अध्यक्ष चरणजीव सिंह की ओर से हाल ही में अपनी कार्यकारिणी का गठन किया है। इसके तहत अलग अलग विभागों से जुड़ी कमेटियों का गठन किया गया है। मालूम हो कि व्यापार मंडल शहर का अहम संगठन है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष चरणजीव सिंह इस समय नगर निगम में मनोनीत पार्षद भी है। इस समय सबसे बड़ा मुद्दा बाजारों में सुरक्षा बढ़ाने का है। पुलिस को भी समय समय पर शहर के व्यापारियों के सहयोग की जरूरत होती है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी