कांस्टेबल पर घर में घुस महिला से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप

सारंगपुर निवासी रणधीर सिंह ने कांस्टेबल गौरव पर पुरानी खुन्नस में जबरन घर में घुसकर पत्नी से मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Nov 2019 11:24 PM (IST) Updated:Fri, 01 Nov 2019 11:24 PM (IST)
कांस्टेबल पर घर में घुस महिला से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप
कांस्टेबल पर घर में घुस महिला से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ :

सारंगपुर निवासी रणधीर सिंह ने कांस्टेबल गौरव पर पुरानी खुन्नस में जबरन घर में घुसकर पत्नी से मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। हंगामे के बाद पहुंची सारंगपुर थाना पुलिस ने कांस्टेबल और महिला का जीएमएसएच-16 में मेडिकल करवाया। देर रात तक रणधीर और कांस्टेबल की शिकायत पर सारंगपुर थाना पुलिस कानूनी कार्रवाई में लगी थी। वहीं, कांस्टेबल ने रणधीर सिंह के आरोप को झूठा करार दिया है।

जानकारी के अनुसार रणधीर सिंह के सारंगपुर स्थित मकान में पिछले एक साल यूटी पुलिस के दो कांस्टेबल गौरव और प्रदीप रहते थे। पीसीआर में तैनात गौरव अकेला और सेक्टर-39 थाने में तैनात प्रदीप परिवार के साथ रहता है। पिछले चार महीने से पुलिसकर्मियों और मकान मालिक रणधीर सिंह के बीच विवाद चल रहा था। 23 अक्टूबर को दोनों पक्षों के बीच विवाद होने पर सारंगपुर थाना पुलिस ने मारपीट की धारा के तहत रणधीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। उसके एक सप्ताह बाद कांस्टेबल गौरव मकान छोड़ गया और कांस्टेबल प्रदीप दूसरी जगह मकान देख रहा था।

मकान मालिक व कांस्टेबल का एक-दूसरे पर लगा रहे आरोप

मकान मालिक रणधीर सिंह ने आरोप लगाया कि शुक्रवार दोपहर कांस्टेबल गौरव ने आकर उसकी पत्नी के साथ मारपीट और छेड़छाड़ किया। पहले भी मारपीट करने के बाद पुलिस से लिंक जोड़कर उसे ही जेल भिजवा दिया था। इसके बावजूद सारंगपुर थाना पुलिस आरोपित कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई करने से कतरा रही है।

जबकि कांस्टेबल गौरव ने बताया कि उसने झगड़े के बाद मकान छोड़ दिया था। शुक्रवार घर जाना था तो मकान में कांस्टेबल प्रदीप के पास रखे अपने कुछ सामान लेने गया था। इसी दौरान रणधीर की पत्नी ने छेड़छाड़ करने का झूठा आरोप लगाकर शोर मचाना शुरू कर दिया।

chat bot
आपका साथी