एक तरफा प्यार में मारी थी लड़की के टेक्नीशियन पिता को गोली, प्रोडक्शन वारंट में आरोपितों ने किया खुलासा

Technician Murder Case Chandigarh ः चंडीगढ़ में टेक्नीशियन अमरीक सिंह को गोली मारने वाले सनकी आशिक और उसके साथी को यूटी पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। पुलिस ने आरोपितों का रिमांड हासिल करने के बाद पूछताछ में लगी है।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 12:41 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 12:41 PM (IST)
एक तरफा प्यार में मारी थी लड़की के टेक्नीशियन पिता को गोली, प्रोडक्शन वारंट में आरोपितों ने किया खुलासा
Technician Murder Case Chandigarh ः टेक्नीशियन मर्डर मामले में आरोपितों को प्रोडक्शन वारंट में लाई पुलिस।

चंडीगढ़, जेएनएन। Technician Murder Case Chandigarh ः सेक्टर-22 डी स्थित सरकारी मकान के 20 कदम की दूरी पर पंजाब के फूड एंड सप्लाई ड्रग डिपार्टमेंट में तैनात टेक्निशियन अमरीक सिंह को गोली मारने वाले सनकी आशिक और उसके साथी को यूटी पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। पुलिस ने आरोपितों का रिमांड हासिल करने के बाद पूछताछ में लगी है। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपित ने एक तरफा प्यार में अमरीक सिंह को गोली मारी थी। उसके बाद अपने साथी के साथ मिलकर अमरीक सिंह की बेटी से शादी तय होने वाले लड़के के पिता को भी गोली मारने की फिराक में प्लानिंग कर रहे थे।

दोनों आरोपितों को पंजाब की पटियाला पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद पूछताछ में सेक्टर-22 गोलीकांड की जानकारी मिलने के बाद यूटी पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट की अर्जी दायर की थी। इससे पहले दायर यूटी पुलिस की अर्जी पर कोर्ट ने 20 जनवरी की तारीख दी थी। जिसके बाद कोर्ट ने दोबारा से 23 जनवरी की तारीख तय की है। गुरुद्वारे से माथा टेक कर सुबह घर वापस लौटते समय अमरीक सिंह को गोली मारने वाले की पटियाला पुलिस ने पहचान सेक्टर-22 निवासी इंदरप्रीत और रोपड़ निवासी हरप्रीत उर्फ हनी के तौर पर बताई है।

यह भी पढ़ें- Subhash Chandra Bose Jayanti 2021: चंडीगढ़ में आर्टिस्ट वरूण टंडन ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस का तितलियों से बनाया पोट्रेट

इस तरह हुई वारदात

25 अक्टूबर की सुबह 06:00 बजे अमरीक सिंह रोजाना की तरह सेक्टर-22 डी स्थित गुरुद्वारे में पत्नी के साथ मत्था टेकने गए थे। गुरुद्वारे से वापस लौटते समय पत्नी घर में चली गई और सोसाइटी की गेट के समीप ही कैप और मास्क पहने युवक ने उन पर गोली चला दी। गोली उनके दाहिनी जांघ पर जाकर लगी। जिसके बाद आरोपित ने दूसरी गोली चलाने की कोशिश की लेकिन उनके द्वारा शोर मचाने की वजह से वह फरार हो गया था।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी