चंडीगढ़ की सट्टेबाज महिलाएं; पुलिस ने सट्टा लगाती 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया, नकदी भी जब्त

चंडीगढ़ की सट्टेबाज महिलाएं... शहर में सट्टा लगाती तीन महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपितों महिलाओं के पास से पुलिस को कैश भी मिला है। गिरफ्तार तीनों महिलाएं सार्वजनिक स्थान पर बैठक कर सट्टा लगा रही थीं।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 12:56 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 12:56 PM (IST)
चंडीगढ़ की सट्टेबाज महिलाएं; पुलिस ने सट्टा लगाती 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया, नकदी भी जब्त
गिरफ्तारी के बाद तीनों महिलाओं को जमानत पर छोड़ा गया है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ की सट्टेबाज महिलाएं... शहर में सट्टा लगाती तीन महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपितों महिलाओं के पास से पुलिस को 15 हजार 200 रुपये बरामद हुए हैं। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान मौलीजागरां की रहने वाली शबनम, सेक्टर-25 की रहने वाली ज्योति और काजल के तौर पर हुई है। तीनों आरोपित महिलाओं के खिलाफ सेक्टर-11 थाना पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करने के बाद जमानत पर छोड़ दिया। बता दें कि इससे पहले भी पुलिस महिलाओं को सट्टा लगाने के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी हैं।

फेस्टिवल सीजन में सेक्टर-24 चौकी इंचार्ज रवदीप सिंह अपनी टीम के साथ पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर महिला कांस्टेबल की मदद से तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। तीनों महिलाएं सार्वजनिक स्थान पर सट्टा लगा रही थी।

इससे पहले होटल में भी हुई थी गिरफ्तारी

सितंबर 2021 को इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक होटल में सट्टा लगाने की सूचना पर पुलिस की एक टीम ने होटल में रेड की थी। होटल रॉयल प्लाजा में चार लोग सट्टा लगा रहे थे। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले तीन लोग होटल से फरार हो चुके थे जबकि एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान इंडस्ट्रियल एरिया में रहने वाले रामसुंदर के तौर पर हुई थी। आरोपित रामसुंदर के पास से कुल 6600 रुपयों की बरामदगी भी हुई है।

हाईकोर्ट भी याचिका पर ले चुका संज्ञान

चंडीगढ़ के दड़वा चौकी के इंचार्ज पर सट्टा लगाने और उगाही करने की याचिका पर पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में डीजीपी से जवाब तलब किया था। इसके दूसरे दिन उसी थाना पुलिस ने चार लोगों को सट्टा लगाते गिरफ्तार कर एक लाख तीन हजार रुपये जब्त किए थे। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने दो जगह से चार सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपितों से कुल एक लाख तीन हजार रुपये की बरामदगी हुई है।

chat bot
आपका साथी