चंडीगढ़ में कर्फ्यू के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे 9 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ में बिना अनुमति कर्फ्यू में घूमते 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपितों के खिलाफ धारा 188 के तहत कार्यवाही करने के बाद जमानत पर छोड़ा गया। रविवार को भी पुलिस ने बिना अनुमति बाहर घूमने वाले 13 लोगों को गिरफ्तार किया है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 04:25 PM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 04:25 PM (IST)
चंडीगढ़ में कर्फ्यू के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे 9 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
चंडीगढ़ मे कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ में कोरोना की दूसरी लहर में प्रशासन को तरफ ने नाइट और वीकेंड कर्फ्यू लागू करने के बावजूद लोग नियमों की धज्जियां उड़ा रहे है। शहर के अलग-अलग थाना पुलिस ने एरिया में पेट्रोलिंग के दौरान बिना अनुमति कर्फ्यू में घूमते 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपितों के खिलाफ धारा 188 के तहत कार्यवाही करने के बाद जमानत पर छोड़ा गया।

गौरतलब हो कि इससे पहले वीकेंड कर्फ्यू के दौरान रविवार को बिना अनुमति बाहर घूमने वाले 13 लोगों को अलग-अलग थाना पुलिस ने एरिया में गिरफ्तार किया है। सभी आरोपितों को धारा 188 के तहत थाने से कानूनी कार्रवाई के बाद जमानत पर छोड़ा गया था। वीकेंड कर्फ्यू के दौरान सेक्टर-11 थाना पुलिस ने एक, सारंगपुर थाना ने एक, सेक्टर-26 थाना ने दो, मनीमाजरा थाना ने तीन, आइटीपार्क थाना ने तीन, सेक्टर-39 थाना ने एक आरोपित को एरिया से गिरफ्तार किया है। आरोपितों के बाद कर्फ्यू में बाहर निकलने से संबंधित अनुमति नही थी।

शनिवार को 22 लोगों की हुई थी गिरफ्तारी

वीकेंड कर्फ्यू के पहले दिन शनिवार को बिना अनुमति बाहर घूमने वाले 22 लोगों को पुलिस ने अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया था। आरोपितों के खिलाप डीसी के आदेश की उल्लंघना करने पर धारा 188 के तहत कार्रवाई की गई थी। जिसमें सारंगपुर, धनास, सेक्टर-19 मार्केट एरिया, सेक्टर-26 एरिया, बापूधाम, इंडस्ट्रियल एरिया, सेक्टर-49 एरिया, सेक्टर-39 थाना एरिया के लोगों पर मनमानी करने की वजह से कार्रवाई की गई थी। वहीं शुक्रवार को नाइट कर्फ्यू के दौरान पुलिस ने धारा 188 के तहत 16 लोगों को गिरफ्तार किया था।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी