PM Modi Birthday: चंडीगढ़ में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 21 दिन तक होंगे कार्यक्रम, भाजपा ने की तैयारी

PM Modi Birthday प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के जन्मदिवस पर 21 दिन तक सेवा और समर्पण अभियान चलाने का फैसला लिया है। चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद का कहना है कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री का जन्मदिवस है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 09:58 AM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 09:58 AM (IST)
PM Modi Birthday: चंडीगढ़ में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 21 दिन तक होंगे कार्यक्रम, भाजपा ने की तैयारी
चंडीगढ़ भाजपा शहर में 21 दिन तक लगातार कार्यक्रम आयोजित करेगी।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। PM Modi Birthday: देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) का 17 सितंबर यानि शुक्रवार को जन्मदिन है। पीएम मोदी के 71 जन्मदिवस को खास बनाने के लिए चंडीगढ़ भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसको लेकर भाजपा ने पीएम के जन्मदिवस पर 21 दिन तक सेवा और समर्पण अभियान चलाने का फैसला लिया है। चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद का कहना है कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री का जन्मदिवस है और भारतीय जनता पार्टी हर बार प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा कार्यों के माध्यम से मनाती हैं। चंडीगढ़ में  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिवस को सेवा और समर्पण अभियान के तहत मनाया जाएगा और इसके लिए 21 दिन के लिए 20 प्रकार के विभिन्न सेवा कार्यों आयोजित किए जाएंगे। 

इस अभियान के तहत पार्टी द्वारा जिला स्तर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएंगी। छह रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। छह मेडिकल चेकअप कैंप लगाए जाएंगे। फल, स्टेशनरी वितरण किया जाएगा। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राशन और राशन किट दी जाएगी। स्वच्छता कार्यक्रम, वैक्सीनेशन कैंप, अंतोदय योजना से संबंधित सेवा कार्य, नदियों की सफाई, अनाथ आश्रम, पिंगलवाड़ा, दिव्यांगों को फल, मिठाई, कपड़े व जरूरत के अन्य सामान सहित अन्य 20 तरह के अलग अलग जनसेवा के कार्य किए जाएंगे।

अरुण सूद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिनका पूरा जीवन देश की सेवा के लिए समर्पित है, ऐसे महान व्यक्ति का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा और सभी कार्यकर्ता 21 दिन तक इन जनसेवा के कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी निभाएंगे। इन कार्यों के समुचित ढंग करने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी में प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर, प्रदेश सचिव तजिंदर सिंह सरां, प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन,  कार्यालय सचिव देवी सिंह, दीपक मल्होत्रा को शामिल किया गया है। 

सेवा कार्यें के लिए कमेटी का किया गठन 

सेवा कार्यों के लिए 7 प्रदेश स्तर पर कमेटियों का भी गठन किया गया है जिनमें बूथ स्तर की गतिविधियों पोस्टकार्ड, नमो एप, सेवा कार्य, संकल्प लेना आदि के लिए प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी, पर्यावरण संबंधी गतिविधियां नदी तालाब की सफाई, प्लास्टिक हटाना, पौधारोपण आदि के लिए प्रदेश सचिव डॉ हुकुमचंद, स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियां रक्तदान, स्वस्थ शिविर, टीकाकरण आदि के लिए डॉक्टर रुचित उप्पल, सेवा गतिविधियां फल वितरण , दिव्यांगों की सहायता,  राशन बैग आदि के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष आशा जयसवाल,  प्रचार गतिविधियां प्रदर्शनी, ई सत्र, हाल मीटिंग, सेमिनार, होर्डिंग के लिए प्रदेश सचिव अमित राणा, मीडिया गतिविधियां लेख, पैनल चर्चा आदि के लिए प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन, सोशल मीडिया गतिविधियां टेस्टिमोनियल,  इंफोग्राफिक्स आदि के लिए आईटी विभाग के संयोजक महेंद्र कुमार निराला को प्रभारी बनाया गया है। इसी प्रकार 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की  जयंती को  बूथ स्तर पर मनाए जाने के लिए जिला अध्यक्ष रविंद्र पठानिया, जतिन्द्र मल्होत्रा, राजेंद्र शर्मा व मनीष भसीन की कमेटी का गठन किया गया है । तथा  2 अक्टूबर गांधी जयंती के कार्यक्रमों के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम कौशिक, रामलाल बैरवा, प्रदेश प्रवक्ता नरेश अरोड़ा व जिला अध्यक्ष सतेंद्र सिंह के नेतृत्व में कमेटी का गठन किया गया है।इनके अलावा सभी जिला, मण्डल  मोर्चा, प्रकोष्ठ, विभागों के पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी दी गयी है। सभी जनप्रतिनिधी व  कार्यकर्ता इन कार्यक्रमों में शामिल रहेंगे।

chat bot
आपका साथी