चंडीगढ़ सेक्टर-17 में 'प्लाजा बैठक', सीनियर सिटीजन जानेंगे एक-दूसरे का हाल, कैरमबोर्ड, चेस और अखबार पढ़ते नजर आएंगे

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ का दिल कहे जाने वाले सेक्टर-17 प्लाजा में शहर के सीनियर सिटीजन के लिए नई पहल शुरू की गई है। यह पहल इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी ने की है। शहर के बुजुर्गों के लिए यहां ‘प्लाजा बैठक’ शुरू की गई है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 09:54 AM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 09:54 AM (IST)
चंडीगढ़ सेक्टर-17 में 'प्लाजा बैठक', सीनियर सिटीजन जानेंगे एक-दूसरे का हाल, कैरमबोर्ड, चेस और अखबार पढ़ते नजर आएंगे
शहर के सीनियर सिटीजन के लिए इंडियन रेडक्रास सोसायटी ने यह पहल शुरू की है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ का दिल कहे जाने वाले सेक्टर-17 प्लाजा में शहर के सीनियर सिटीजन के लिए नई पहल शुरू की गई है। यह पहल इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी ने की है। शहर के बुजुर्गों के लिए यहां ‘प्लाजा बैठक’ शुरू की गई है। यहां सीनियर सिटीजंस बैठ सकेंगे, आपस में बातें कर सकेंगे। यहां पढ़ने के लिए किताबें, मैगजीन रखी गई हैं। खेलने के लिए चेस व कैरमबोर्ड की भी व्यवस्था है।

बुधवार को एडवाइजर धर्म पाल ने इसकी शुरुआत की। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से प्लाजा में इस बैठक को तैयार किया गया है। उद्घाटन अवसर पर डीसी मनदीप सिंह बराड़ भी मौजूद थे। अब शहर के बुजुर्ग प्लाजा में बैठक अखबार पढ़ते, काॅफी पीते, चेस और कैरमबोर्ड खेलते नजर आएंगे। इस प्लाजा बैठक को बनाने का उद्देश्य सीनियर सिटीजन के लिए प्लाजा में बैठने और खाली समय में मनोरंजन का लुत्फ उठाने के लिए यह काॅर्नर तैयार किया गया है।

यह भी पढ़ें: पंजाब सीएम चन्नी के बेटे की शादी में पुलिस वालों ने जमकर पी शराब, नशा ऐसा चढ़ा कि जमीन पर गिरे, चार सस्पेंड

प्लाजा बैठक में एक समय में 20 से 25 लोग बैठ सकते हैं। प्लाजा बैठक में सीनियर सिटीजन को फिजियोथैरेपी, न्यूजपेपर, मैगजीन, इंडोर गेम्स का लुत्फ उठा सकते हैं। यह प्लाजा बैठक सुबह 11 से शाम सात बजे तक हर रोज चलेगी। चंडीगढ़ रेड क्रॉस सोसायटी के वाइस प्रेसिडेंट खंडेलिया और चंडीगढ़ बिजनेस काउंसिल के सहयोग से यह प्रोजेक्ट तैयार किया गया है।

इस सीनियर सिटीजन बैठक में शहर के वरिष्ठ नागरिकों की सुविधाओं के ध्यान में रखते हुए कई ऐसे सेवाएं शुरू की गई हैं जिनका वह लुत्फ उठा सकेंगे। लुत्फ उठाने के अलावा प्लाजा बैठक में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मेडिकल से जुड़ी सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। आने वाले समय में बुजुर्गों की काउंसलिंग और बाकी से सेवाओं का भी विस्तार किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी