मॉनसून में पौधारोपण, शहवासी बोले- चंडीगढ़ की हरियाली को कायम रखने के लिए लगाएंगे पौधे, शपथ भी ली

शहरवासी शहर की हरियाली को लेकर काफी सचेत हैं। यही वजह है कि मॉनसून सीजन के दौरान शहर की विभिन्न संस्थाओं ने पौधारोपण अभियान शुरू कर दिया है। जहां एक ओर चंडीगढ़ वन विभाग वन महोत्सव मना रहा है। वहीं शहरवासी भी पौधारोपण कर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 03:30 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 03:30 PM (IST)
मॉनसून में पौधारोपण, शहवासी बोले- चंडीगढ़ की हरियाली को कायम रखने के लिए लगाएंगे पौधे, शपथ भी ली
सेक्टर-38 वेस्ट में पौधारोपण करते स्थानीय लोग।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। मॉनसून के आने पर शहर में अलग अलग जगह पौधारोपण अभियान शुरू हो गए हैं। ऑर्गेनिक संस्था की ओर से लोगों को निशुल्क पौधे बांटे जा रहे हैं। सेक्टर-38 वेस्ट रेजिडेंट्स यूनाइटेड फ्रंट की पहल पर सेक्टर की सभी वेलफेयर बॉडीज ने पौधारोपण का कार्यक्रम किया। इस अवसर पर फासवेक के चेयरमैन बलजिंदर सिंह बिट्टू और पार्षद गुरबख्श रावत मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लिया।

सेक्टर-38वेस्ट की आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर समूचे सेक्टर में औषधीय, फलदार और फूलदार पौधों का रोपण किया गया। रेजिडेंट्स यूनाइटेड फ्रंट के अध्यक्ष के एस चौधरी ने कहा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि नए लगाए गए सभी पौधों की उचित देखभाल हो और अधिक से अधिक पौधे जीवित रहें। एमआइजी ग्रुप एजेंसी-1 के अध्यक्ष चितरंजन सिंह ने बताया कि अधिक ऊंचाई वाले पेड़ रिहायशी क्षेत्र के पास नहीं लगाए गए हैं। फासवेक के चेयरमैन बिट्टू ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण और प्राकृतिक आपदाओं से बचने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाए जाने की आवश्यकता है। इस मौके पर लोगों ने शहर को हरा भरा बनाने की भी शपथ ली।

इस कार्यक्रम में फासवेक के पदाधिकारी आर एस गिल, राजन बराड़, प्रदीप चोपड़ा, दलविंदर सैनी, गुरसेवक सिंह बराड़, एक्टिव आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष सुनील पहल, महासचिव गुरनाम सिंह रंधावा व सलाहकार दर्शन कुमार, एचआईजी अप्पर आरडब्ल्यूए से मनमोहन लूथरा, रेजिडेंट्स यूनाइटेड फ्रंट के सलाहकार मोहिंदर सिंह विर्क व एस के बुद्धिराजा, एचआईजी लोअर आरडब्ल्यूए के महासचिव रोही राम, एमआइजी ग्रुप एजेंसी-2 के महासचिव कुलभूषण शर्मा, एलआईजी ग्रुप एजेंसी के अध्यक्ष भगवंत मान व भाग सिंह, उत्तराखंड मानव सेवा समिति के अध्यक्ष आनंद नोंगाईं व महासचिव एम एस गोसाईं तथा सिटीजंस अवेयरनेस ग्रुप के चेयरमैन सुरेंद्र वर्मा सहित अनेक सैक्टरवासी शामिल हुए। लोगों ने पार्षद गुरबख्श रावत को सेक्टर की अनेक समस्याओं के बारे में अवगत भी करवाया। कार्यक्रम के उपरांत जलपान की भी व्यवस्था की गई और रेजिडेंट्स यूनाइटेड फ्रंट के उपाध्यक्ष के एस कौशल और महासचिव जी एस पटियाल ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद किया।

chat bot
आपका साथी