Petrol-Diesel Price: मोहाली में 109.31 रुपये हुआ पेट्रोल का दाम, चंडीगढ़ में 103.21 व पंचकूला में 104.60 रु. लीटर

Petrol-Diesel Price पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही वृद्धि से महंगाई के कारण आम आदमी की कमर टूट गई है। मोहाली में पेट्रोल के दाम 109 रुपये तक पहुंच गए हैं जबकि चंडीगढ़ में दाम 103.21 व पंचकूला में 104.60 रु. प्रति लीटर हैं।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 01:51 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 05:55 PM (IST)
Petrol-Diesel Price: मोहाली में 109.31 रुपये हुआ पेट्रोल का दाम, चंडीगढ़ में 103.21 व पंचकूला में 104.60 रु. लीटर
मोहाली में 109 रुपये लीटर हुए पेट्रोल के दाम। सांकेतिक फोटो

वैभव शर्मा, चंडीगढ़। Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही बेहताशा वृद्धि ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। पेट्रो पदार्थों के दाम बढ़ने से अन्य चीजें के दाम भी बढ़े हैं। पेट्रोल-डीजल के मूल्य में रोजाना इजाफा हो रहा है। आज शनिवार को चंडीगढ़ में पेट्रोल के दाम में 0.33 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ 103.21 प्रति लीटर तक पहुंच गए हैं। मोहाली में दाम रिकार्ड 109.31 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है। 

चंडीगढ़ में पिछले 10 दिनों में पेट्रोल की कीमत में 2.68 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, डीजल के दाम 2.78 रुपये बढ़े हैं। डीजल के दाम भी 100 रुपये लीटर के नजदीक पहुंचने वाले हैं। आज डीजल की कीमत 95.78 रुपये प्रति लीटर रही। महंगाई की मार ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। रोजाना पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से लोगों का बजट भी बिगड़ रहा है।

पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से लोगों में सरकार को लेकर काफी रोष है। विपक्ष द्वारा पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने की आवाज भी उठाई जा रही है। इसके बावजूद दाम को कम करने के लिए न तो केंद्र सरकार और न ही राज्य सरकारों की ओर से कोई कदम उठाए जा रहे हैं। महंगाई से जनता त्रस्त है और राजनीतिक दल अपनी रोटियां सेकने में लगे हुए हैं।

नवंबर माह में 115 से 120 रुपये तक जा सकते है मोहाली में पेट्रोल के दाम

पेट्रोल और डीजल की कीमत ट्राइसिटी में सबसे ज्यादा मोहाली में है।नवंबर माह में 115 से 120 रुपये प्रति लीटर तक जाने की उम्मीद है।यानि के मोहाली की जनता पर आने वाले दिनों में महंगाई की मार ओर ज्यादा पड़ने वाली है।बात करें पंचकूला और चंडीगढ़ की तो यहां पर भी 10 से 12 रुपये प्रति लीटर तक जाने की संभावना है।

मोहाली में दाम

पेट्रोल                                    डीजल

109.31 रुपये प्रति लीटर         99.12 रुपये प्रति लीटर

चंडीगढ़ में दाम

पेट्रोल                                     डीजल

103.21 रुपये प्रति लीटर         95.68 रुपये प्रति लीटर

पंचकूला में दाम

पेट्रोल                                       डीजल

104.60 रुपये प्रति लीटर         96.50 रुपये प्रति लीटर

chat bot
आपका साथी