Petrol Diesel Price: हाय ये महंगाई, चंडीगढ़ में पेट्रोल के दाम 104.55 रुपये पहुंचे, अक्टूबर में 6 रुपये बढ़ी कीमत
Petrol Diesel Price ईंधन के दाम बढ़ने से शहरवासियों पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ बढ़ रहा है। खास बात यह है कि शहर में करीब दस लाख से ज्यादा वाहन हैं। वीरवार के मुकाबले पेट्रोल के रेट में 33 पैसे का ओर इजाफा हुआ।
वैभव शर्मा, चंडीगढ़। पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार आग लग हुई है। 3 अक्टूबर से अभी तक चंडीगढ़ में पेट्रोल के दाम में 5.99 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में चंडीगढ़ में पेट्रोल के रेट 104.55 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं। वहीं डीजल की कीमतें भी लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को चंडीगढ़ में डीजल की कीमत 97.08 रुपये प्रति लीटर है, जिसमें 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।
ईंधन के दाम बढ़ने से शहरवासियों पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ बढ़ रहा है। खास बात यह है कि शहर में करीब दस लाख से ज्यादा वाहन हैं। वीरवार के मुकाबले पेट्रोल के रेट में 33 पैसे का ओर इजाफा हुआ।
टैक्स की मार झेल रहे शहरवासी
सीएमए जीएसटी एक्सपर्ट अनिल शर्मा ने पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ने को लेकर कहा कि मई 2020 से लेकर अभी तक स्टेट गवर्नमेंट ने 44 फीसद से ज्यादा वैट में इजाफा किया है। वहीं सेंट्रल गवर्नमेंट कोरोना की वजह से जीएसटी कलेक्शन कम होने पर जो नुकसान हुआ है, वो पेट्रोल और डीजल से पूरा कर रही है। सेंट्रल गवर्नमेंट को टू-व्हीलर से सबसे ज्यादा कमाई हो रही है। क्योंकि 60 फीसद पेट्रोल टू-व्हीलर पर कंज्यूम हो रहा है। इससे मध्यवर्गीय परिवार पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है और उन्हीं पर टैक्स की मार पड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पर स्टेट और सेंट्रल टैक्स 150 फीसद और डीजल पर 100 फीसद टैक्स लग रहा है।
चंडीगढ़, पंचकूला व मोहाली में पेट्रोल डीजल के दाम
चंडीगढ़
तारीख पेट्रोल रेट डीजल रेट
तीन सितंबर 2020 78.93 73.11
चार मार्च 2021 87.71 81.15
तीन जून 2021 90.94 85.09
27 जून 2021 94.75 88.59
चार अगस्त 2021 97.99 89.56
तीन अक्टूबर 2021 98.56 90.50
29 अक्टूबर 2021 104.55 97.08
पंचकूला
तारीख पेट्रोल रेट डीजल रेट
तीन सितंबर 2020 80.01 73.74
चार मार्च 2021 88.90 81.85
तीन जून 2021 92.17 85.82
27 जून 2021 96.03 89.35
चार अगस्त 2021 99.31 90.33
तीन अक्टूबर 2021 99.82 91.21
29 अक्टूबर 2021 106.16 98.10
मोहाली
तारीख पेट्रोल रेट डीजल रेट
तीन सितंबर 2020 84.05 75.87
चार मार्च 2021 93.01 84
तीन जून 2021 96.69 88.33
27 जून 2021 100.58 91.86
चार अगस्त 2021 103.89 92.84
तीन अक्टूबर 2021 104.48 93.80
29 अक्टूबर 2021 110.40 100.27