Petrol Diesel Price: चंडीगढ़ में पहली बार डीजल के दाम 90 पार, फेस्टिवल सीजन पर पड़ेगी महंगाई की मार

Petrol Diesel Price चंडीगढ़ में डीजल का रेट 90 रुपये को पार कर चुका है। इससे पहले चंडीगढ़ में कभी भी डीजल के रेट 90 रुपये प्रति लीटर नहीं थे। ऐसा पहली बार हुआ है कि डीजल के दाम इतने ज्यादा बढ़े हैं।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Mon, 04 Oct 2021 10:57 AM (IST) Updated:Mon, 04 Oct 2021 10:57 AM (IST)
Petrol Diesel Price: चंडीगढ़ में पहली बार डीजल के दाम 90 पार, फेस्टिवल सीजन पर पड़ेगी महंगाई की मार
चंडीगढ़ में डीजल के दाम 90.50 रुपये प्रति लीटर हैं।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Petrol Diesel Price: ट्राईसिटी में डीजल का रेट 90 पार हो गया है। चंडीगढ़ में पंचकूला और मोहाली के मुकाबले डीजल के दाम ज्यादा हैं। इसका सीधा असर महंगाई पर पड़ रहा है। चंडीगढ़ में इससे पहले कभी भी डीजल के रेट 90 रुपये प्रति लीटर नहीं हुए थे। डीजल का दाम बढ़ने से ट्रांसपोर्ट्स ने भी किराया बढ़ा दिया है। प्रतिदिन ट्राईसिटी से एक हजार ट्रक दूसरे राज्यों में जाते हैं और इतने ही दूसरे राज्यों से माल लेकर आते हैं। डीजल का रेट बढ़ने से उनका खर्चा भी बढ़ गया है। जबकि जुलाई माह में डीजल का रेट 80 रुपये प्रति लीटर था। अगर ट्राईसिटी की बात करें तो ट्राईसिटी में आठ लाख वाहन ऐसे हैं जो डीजल से चलते हैं।

इस समय चंडीगढ़ में डीजल 90.50 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। पिछले साल तीन सितंबर को शहर में डीजल का रेट 73.11 रुपये प्रति लीटर था। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने का सीधा असर ट्रांसपोर्ट पर होगा।ट्रांसपोर्टर्स की परिचालन लागत में 70 से ज्यादा फीसद हिस्सेदारी डीजल की है। चंडीगढ़ में करीब 2500 वाहनों (सिर्फ रजिस्टर्ड ट्रक) का प्रयोग ट्रांसपोर्ट के लिए किया जा रहा है। इसके अलावा चंडीगढ़ में रोजाना औसतन डीजल की करीब डेढ़ से दो लाख लीटर खपत हो रही है।पिछले दस दिनों में ही डीजल के दाम सात बार बढ़ाए गए है। आर्थिक विशेषज्ञों के अनुसार डीजल के रेट बढ़ने से आने वाले समय में और महंगाई बढ़ेगी।

चंडीगढ़ में ज्यादातर सामान बाहर से ही आता है और ऐसे में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से इन चीजों के दाम भी बढ़ रहे हैं। इस वजह से फल, सब्जियों से लेकर अन्य खाद्य पादर्थो के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं चंडीगढ़ प्रशासन का ट्रांसपोर्ट विभाग भी सीटीयू बसों का किराया बढ़ा सकता है।इस समय सीटीयू के पास ज्यादातर डीजल बस ही है। वहीं ट्रैक्सी चालकों ने भी डीजल का रेट बढ़ने पर दस फीसद किराए में इजाफा कर दिया है।

चंडीगढ़, पंचकूला व मोहाली में पेट्रोल डीजल के दाम

चंडीगढ़

तारीख             पेट्रोल रेट             डीजल रेट

तीन सितंबर 2020             78.93             73.11

चार मार्च 2021             87.71             81.15

तीन जून 2021             90.94             85.09

27 जून 2021             94.75             88.59

चार अगस्त 2021             97.99             89.56

तीन अक्टूबर 2021             98.56             90.50

पंचकूला

तारीख             पेट्रोल रेट             डीजल रेट

तीन सितंबर 2020             80.01             73.74

चार मार्च 2021             88.90             81.85

तीन जून 2021             92.17             85.82

27 जून 2021             96.03             89.35

चार अगस्त 2021             99.31             90.33

तीन अक्टूबर 2021             99.82             91.21

मोहाली

तारीख                         पेट्रोल रेट             डीजल रेट

तीन सितंबर 2020             84.05             75.87

चार मार्च 2021             93.01             84

तीन जून 2021             96.69             88.33

27 जून 2021             100.58             91.86

चार अगस्त 2021             103.89             92.84

तीन अक्टूबर 2021             104.48             93.80

----

पेट्रोल और डीजल के दाम फिर से बढ़ने से व्यापार ठप हो गया है।ट्रांसपोर्ट व्यापार का इतना बुरा हाल है ।सरकार पेट्रोल और डीजल के दामों पर हो रही बढ़ोतरी पर अंकुश नहीं लगा पा रही है।सरकार पेट्रोल और डीजल दोनों को जीएसटी के दायरे में ले कर आए।

- केके अबरोल, प्रधान, चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन

chat bot
आपका साथी