हाई रिस्क एरिया दक्षिण अफ्रीका से चंडीगढ़ लौटा शख्स मिला कोविड पॉजिटिव, पत्‍‌नी और नौकर भी मिले संक्रमित

बीते 21 नवंबर को हाई रिस्क एरिया दक्षिण अफ्रीका से चंडीगढ़ लौटे 39 साल का शख्स सोमवार को कोविड पॉजिटिव पाया गया। 39 साल का यह शख्स सेक्टर-36 का रहने वाला है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 08:32 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 08:35 PM (IST)
हाई रिस्क एरिया दक्षिण अफ्रीका से चंडीगढ़ लौटा शख्स मिला कोविड पॉजिटिव, पत्‍‌नी और नौकर भी मिले संक्रमित
हाई रिस्क एरिया दक्षिण अफ्रीका से चंडीगढ़ लौटा शख्स मिला कोविड पॉजिटिव, पत्‍‌नी और नौकर भी मिले संक्रमित

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़

बीते 21 नवंबर को हाई रिस्क एरिया दक्षिण अफ्रीका से चंडीगढ़ लौटे 39 साल का शख्स सोमवार को कोविड पॉजिटिव पाया गया। 39 साल का यह शख्स सेक्टर-36 का रहने वाला है। कोविड पॉजिटिव इस शख्स की पत्नी और नौकर भी देर रात पॉजिटिव पाए गए। हालांकि परिवार के दो अन्य सदस्यों का कोविड टेस्ट नेगेटिव आया। इसके अलावा एक अन्य शख्स की रिपोर्ट आनी बाकी है। संक्रमित तीनों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जीएमसीएच-32 के कोविड वार्ड में भर्ती किया गया है। स्वास्थ्य निदेशक डॉ. सुमन सिंह ने कहा कि जो शख्स कोविड पॉजिटिव पाया गया है, वो हाई रिस्क एरिया दक्षिण अफ्रीका से लौटा है। जहां कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के मामले सामने आए हैं। ऐसे में इस शख्स के कोविड सैंपल नए वैरिएंट की जांच के लिए एनसीडीसी दिल्ली लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं।

स्वास्थ्य निदेशक ने कहा कि लैब रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि शख्स में नए वैरिएंट ओमिक्रोन के तत्व हैं या नहीं। वहीं, यूटी स्वास्थ्य विभाग को अब कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन का डर सताने लगा है। नया वैरिएंट अगर शहर में दस्तक देता है तो उस स्थिति से निपटने के लिए अभी से विभाग बंदोबस्त करने में जुट गया है। इस बीच शहर में कोविड के नए वैरिएंट के फैलने को लेकर भी अफवाह फैल रही है। क्योंकि हाई रिस्क एरिया दक्षिण अफ्रीका से शहर लौट एक शख्स कोविड पॉजिटिव पाया गया है। हाई रिस्क एरिया से आने वाले हर शख्स का एयरपोर्ट पर हो रहा टेस्ट

अब विदेश से आने वाले अब हर शख्स का कोविड टेस्ट किया जा रहा है। खासकर हाई रिस्क एरिया यानी कोरोना के नए वैरिएंट ने जिन देश में दस्तक दी है, वहां से चंडीगढ़ आने वाले हर शख्स को आरटी-पीसीआर टेस्ट से गुजरना होगा। हाई रिस्क एरिया में दक्षिण अफ्रीका, ब्राजिल, बंगलादेश, बॉट््सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे को शामिल किया गया है। इन देश से आने वाले शख्स का एयरपोर्ट पर ही आरटी-पीसीआर टेस्ट कराया जा रहा है। इसके बाद सात दिन का क्वारंटाइन पीरियड लागू किया जा रहा है। विदेश से आने वाले हर शख्स को अलग-अलग कैटेगिरी में बांटा गया है, जो शख्स हाई रिस्क एरिया यानी कोरोना के नए वैरिएंट ने दस्तक दी है। उन एरिया से आने वाले हर शख्स की पूरी निगरानी रखी जाएगी। जो शख्स अन्य देश से आ रहे हैं, उन पर रूटीन कोविड प्रोटोकॉल लागू होगा। जो शख्स ऐसी जगहों से आ रहे हैं, जहां कोरोना का असर न के बराबर है, उनके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से तय की गई गाइडलाइंस को लागू किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी