Chandigarh Weather Update : चंडीगढ़वासियों को आज नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, सुबह ही 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा पारा
Chandigarh Weather Update चंडीगढ़ में आज सुबह से ही गर्मी और उमस ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। दो दिन पहले हुई बारिश की वजह से शहर का मौसम थोड़ा खुशनुमा बन गया था लेकिन बुधवार से ही गर्मी ने फिर अपना कहर ढाना शुरू कर दिया है।
चंडीगढ़, जेएनएन। Chandigarh Weather: सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में आज सुबह से ही गर्मी और उमस ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं बावजूद सुबह ही तापमान 28 डिग्री पहुंच गया है। दो दिन पहले हुई बारिश की वजह से शहर से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन बुधवार को फिर से तिखी धूप खिलने से तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। गर्मी के साथ साथ उमस की मार भी लोगों को झेलनी पड़ रही है। हालांकि मौसम विभाग ने आज शहर में बारिश की आशंका जताई है। जिसके चलते दोपहर के बाद मौसम में बदलाव हो सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार आज आसमान में बादल छाए रहेंगे लेकिन बादल छाए रहने की वजह से लोगों को आज भी उमस और चिपचिपाती गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज शहर का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक जाने के आसार हैं। वीरवार सुबह नौ बजे तक शहर का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, आसमान में बादल छाने के साथ धूप भी निकल रही है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें