चंडीगढ़ के सेक्टर-35बी में माेबाइल टावर के खिलाफ लाेगाें ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने किया समर्थन

चंडीगढ़ के सेक्टर-35बी से करीब 60 से ज्यादा लोगों ने हस्ताक्षर कर एक लिखित में शिकायत निगम कमिश्नर को दी।प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि जिस जगह पर टावर बनाया जा रहा वहां पर पहले सैनिटेशन सेंटर था।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 08:55 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 08:55 AM (IST)
चंडीगढ़ के सेक्टर-35बी में माेबाइल टावर के खिलाफ लाेगाें ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने किया समर्थन
माेबाइल टावर के खिलाफ सेक्टर-35बी के निवासियों ने मोर्चा खोल दिया है।

चंडीगढ़, जेएनएन। माेबाइल टावर के खिलाफ सेक्टर-35बी के निवासियों ने मोर्चा खोल दिया है।सेक्टर-35बी में रियांलस जियो का टावर लगाया तजा रहा है। यह टावर बिल्कुल रिहायशी इलाके में लग रहा है। इस बात को लेकर वहां के स्थानीय निवासियों ने टावर साइट पर जम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में ज्यादातर महिलाएं ही शामिल हुई थी और उन्होंने टावर का चल रहा काम रूकवा दिया।

इसके अलावा सेक्टर-35बी से करीब 60 से ज्यादा लोगों ने हस्ताक्षर कर एक लिखित में शिकायत निगम कमिश्नर को दी।प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि जिस जगह पर टावर बनाया जा रहा वहां पर पहले सैनिटेशन सेंटर था, लेकिन कुछ दिनों पहलें ही यहां पर रिलायंस जियो का टावर लगाने का काम शुरू हुआ है। लोगों ने कहा कि रिहायसी इलाके में टावर लगाने का कोई मतलब नहीं है और यह लोगों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

कांग्रेस का मिला समर्थन

प्रदर्शन कर रहे स्थानीय निवासियों को चंडीगढ़ कांग्रेस की महिलाओं का साथ भी मिल गया है। कांग्रेस कार्यकर्ता प्रेमलता ने बताया कि उन्हें कुछ दिनों पहले सेक्टर-35 से कुछ लोगों का फोन आया, जिसमें उन्होंने बताया कि रिहायसी इलाके में 5जी का टावर लगाया जा रहा है। इस पर वह सेक्टर-35 में अपने वर्करों के साथ मौके पर पहुंची और काम को रूकवा दिया।लेकिन साइट पर काम रहे वर्करों ने रात के समय में फिर से टावर लगाने का काम शुरु कर दिया।

लोगों को होगी परेशानी

प्रेमलता ने बताया कि टावर लगने से यहां के लोगों को काफी परेशानी होगी क्योंकि इसकी रेंज काफी है।इसके अलावा पक्षियों को भी इससे काफी नुकसान हो रहा है।इस बारे में स्थानीय लोगों ने कई बार प्रशसान को पत्र लिखा लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया।इस वजह से लोगों को खुद ही मोर्चा संभालना पड़ा।

यह भी पढ़ें-CoronaVirus Third Wave: लुधियाना के सिविल अस्पताल में लगेगा एक हजार एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट

chat bot
आपका साथी