हिमाचल प्रदेश उपचुनावः पवन बंसल के करीबी लक्की बने पच्छाद सीट के पर्यवेक्षक Chandigarh News

पच्छाद सीट के लिए उम्मीदवार तय करने में भी लक्की की अहम भूमिका रहेगी क्योंकि हाईकमान ने लक्की को स्थानीय कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक कर रिपोर्ट देने के लिए कहा है।

By Vikas KumarEdited By: Publish:Wed, 18 Sep 2019 10:58 AM (IST) Updated:Wed, 18 Sep 2019 10:58 AM (IST)
हिमाचल प्रदेश उपचुनावः पवन बंसल के करीबी लक्की बने पच्छाद सीट के पर्यवेक्षक Chandigarh News
हिमाचल प्रदेश उपचुनावः पवन बंसल के करीबी लक्की बने पच्छाद सीट के पर्यवेक्षक Chandigarh News

चंडीगढ़ [राजेश ढल्ल]। शहर के सीनियर कांग्रेस नेता एवं पवन बंसल के करीबी माने जाने वाले एचएस लक्की को हिमाचल में होने वाले उपचुनाव के लिए पार्टी ने पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। हिमाचल की दो सीटों धर्मशाला और पच्छाद के लिए उपचुनाव होने हैं। लक्की को पच्छाद सीट के लिए पर्यवेक्षक लगाया गया है। इन दोनों सीटों के लिए चुनाव हरियाणा विधानसभा के साथ ही होंगे। पच्छाद सीट के लिए उम्मीदवार तय करने में भी लक्की की अहम भूमिका रहेगी, क्योंकि हाईकमान ने लक्की को स्थानीय कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक कर रिपोर्ट देने के लिए कहा है। इसके बाद चुनाव प्रचार में भी लक्की पर्यवेक्षक की भूमिका निभाएंगे।

लक्की इससे पहले भी हिमाचल विधानसभा चुनाव में सोलन सीट पर पर्यवेक्षक की भूमिका निभा चुके हैं। एचएस लक्की ने दावा किया है कि हिमाचल की दो सीटों के उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार ही चुनाव जीतेंगे। उन्होंने बताया कि वह जल्द ही पच्छाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए जा रहे हैं। मालूम हो कि लक्की पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल के करीबी माने जाते हैं।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी