Parkash Singh Badal's Birthday: 94 के हुए प्रकाश सिंह बादल, आज भी जोश बरकरार, बेटे सुखबीर ने खास अंदाज में दी शुभकामना

Parkash Singh Badals Birthday पांच बार पंजाब के सीएम रहे प्रकाश सिंह बादल आज 94 वर्ष पूरे कर चुके हैं। बादल देश के वयोवृद्ध नेताओं में शामिल हैं जिन्होंने आजादी के लड़ाई में हिस्सा लिया और देश को आजाद कराने में भूमिका निभाई।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 11:01 AM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 11:01 AM (IST)
Parkash Singh Badal's Birthday: 94 के हुए प्रकाश सिंह बादल, आज भी जोश बरकरार, बेटे सुखबीर ने खास अंदाज में दी शुभकामना
ट्विटर पर सुखबीर ने शेयर की पिता की फोटो।

आनलाइन डेस्क, चंडीगढ़। Parkash Singh Badal's birthday: पांच बार पंजाब के सीएम रह चुके प्रकाश सिंह बादल का आज जन्मदिन है। बादल शिरोमणि अकाली दल के संस्थापक हैं और आज भी 90 वर्ष पार कर चुके बादल राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय है। इस बार भी वह पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। प्रकाश सिंह बादल के पुत्र सुखबीर बादल ने पिता को ट्विटर पर खास अंदाज में शुभकामनाएं दी। सुखबीर ने लिखा कि पिता की 90 पार होने के बावजूद पिता की ऊर्जा उन्हें चकित करती है। उनका ज्ञान बेजोड़ है। मुझे उनमें पूरा पंजाब दिखाई देता है, जबकि वह हम सबमें पंजाब देखते हैं। वह सिर्फ मेरे नहीं हैं 'प्रकाश पंजाब दा' हैं।

वर्ष 1927 में जन्मे प्रकाश सिंह बादल 94 वर्ष पार कर चुके हैं। वह देश में वयोवृद्ध नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने देश की आजादी का आंदोलन और इसे आजाद होते हुए देखा है। बादल आजादी के आंदोलन में भी सक्रिय रहे। आजादी के बाद उन्होंने गांव से राजनीति शुरू की। उनका यह उसूल आज भी है कि उम्र बाधा नहीं बनती यदि जोश और जुनून हो। वह हमेशा कुछ न कुछ नया सीखने का प्रयास करते हैं। वह पहली बार विधानसभा में वर्ष 1957 में गिद्दड़बाहा विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा। 

पहली बार वह 1970 में पंजाब के सीएम बने। इसके बाद 1977, 1997 2007 और फिर 2012 में मुख्यमंत्री बने। वर्ष 1977 में वह फरीदकोट लोकसभा क्षेत्र से सांसद भी चुने गए। बादल सामुदायिक विकास, पंचायती राज, पशुपालन, डेयरी मंत्री भी रह चुके हैं। 

एक नजर बादल के करियर पर

सरपंची से शुरुआत, 1957 में पहली बाद विधायक बने।  1970 में पहली बार सीएम बने। पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे। प्रकाश सिंह बादल पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई की सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे।  देसाई सरकार में कृषि व सिंचाई मंत्री का पदभार संभाला।  आपातकाल के दौरान अकाली आंदोलन का नेतृत्व किया। उन्हें पंथ रत्न अवार्ड दिया जा चुका है।

नशे से दूर रह कसरत कभी नहीं छोड़ी

पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने जीवन में कभी नशा नहीं किया। जब वह अपनी सेहत का राज बताते हैं तो यह कहना कभी नहीं भूलते कि खूब कसरत करो, नशे से दूर रहो। उनका कहना है कि लंबी उम्र जीनी है तो बिना काम के न रहें। वह लोगों को धर्म के मार्ग पर चलने की सलाह देते हैं। उनका कहना है कि इससे जीवन में अनुशासन पैदा होता है और सकारात्मक विचारों का प्रवाह होता है। 

chat bot
आपका साथी