पद्मश्री जीव मिल्खा सिंह ने ट्वीट कर की श्रीनगर गोल्फ कोर्स की तारीफ, बोले- गोल्फर्स एक बार जरूर लें यहां खेलने का लुत्फ

पद्मश्री जीव मिल्खा सिंह अपने परिवार के साथ श्रीनगर में घुमने गए हुए हैं। उन्होंने श्रीनगर के रॉयल स्प्रिंग्स गोल्फ कोर्स की एक फोटो शेयर करते हुए ट्वीट लिखा कि देश के गोल्फर्स को एक बार श्रीनगर के रॉयल स्प्रिंग गोल्फ कोर्स में खेलने का लुत्फ जरूर लेना चाहिए।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Tue, 13 Jul 2021 09:46 AM (IST) Updated:Tue, 13 Jul 2021 09:46 AM (IST)
पद्मश्री जीव मिल्खा सिंह ने ट्वीट कर की श्रीनगर गोल्फ कोर्स की तारीफ, बोले- गोल्फर्स एक बार जरूर लें यहां खेलने का लुत्फ
पद्मश्री जीव मिल्खा सिंह ने श्रीनगर गोल्फ कोर्स की ट्वीट कर तारीफ की है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पद्मश्री जीव मिल्खा सिंह इन दिनों अपने परिवार के साथ श्रीनगर में घुमने गए हुए हैं। इसी दौरान उन्होंने श्रीनगर के रॉयल स्प्रिंग्स गोल्फ कोर्स की एक फोटो शेयर करते हुए ट्वीट लिखा कि देश के गोल्फर्स को एक बार श्रीनगर के रॉयल स्प्रिंग गोल्फ कोर्स में खेलने का लुत्फ जरूर लेना चाहिए। उन्होंने रॉयल स्प्रिंग्स गोल्फ कोर्स के इंचार्ज जावेद बख्शी की भी मेहमाननबाजी के लिए शुक्रिया अदा किया। वहीं बख्शी जावेद ने भी जीव मिल्खा सिंह के परिवार की फोटो शेयर करते हुए इसे अपना सौभाग्य बताया।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा की कि वह जीव मिल्खा की सरलता से बेहद प्रभावित हैं, उनका रॉयल स्प्रिंग गोल्फ कोर्स में होना हमारे लिए सम्मान की बात हैं। इससे पहले रविवार को जीव मिल्खा सिंह ने परिवार के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा कि वर्ष 1982 से 1989 तक मैं और मेरी बहनें सालभर गर्मियों की छुट्टियों का इंतजार करते थे।

मम्मी और डैडी के साथ हम दुनिया की सबसे खूबसुरत जगह पर महीनाभर कैंप में रहते थे। श्रीनगर से हमारी कई यादेें जुड़ी हुई हैं। बता दें जीव मिल्खा सिंह की मां निर्मल मिल्खा सिंह का इसी साल 13 जून को कोरोना संक्रमण की वजह से निधन हो गया था, वहीं 18 जून को मिल्खा सिंह की पोस्ट कोविड प्रभावों की वजह से देहांत हो गया था। जीव मिल्खा सिंह के साथ उनकी पत्नी कुदरत, बेटे हरजय सिंह, उनकी बहनें सोनिया और मोना भी उनके साथ हैं। परिवार का कहना है कि  पिछले दो -तीन महीने उनके लिए काफी मुश्किल भरे रहे, इसलिए श्रीनगर का यह टूर उन्हें मां-बाप के निधन से उबरने में मदद करेगा।

chat bot
आपका साथी