चंडीगढ़ में मकान लेने के लिए बाहरी दिखा रहे रूचि

सिटी ब्यूटीफुल में रहने की हर कोई मन में हसरत रखता है लेकिन यह सपना हर किसी का साकार नहीं होता।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 07:00 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 07:00 AM (IST)
चंडीगढ़ में मकान लेने के लिए बाहरी दिखा रहे रूचि
चंडीगढ़ में मकान लेने के लिए बाहरी दिखा रहे रूचि

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : सिटी ब्यूटीफुल में रहने की हर कोई मन में हसरत रखता है, लेकिन यह सपना हर किसी का साकार नहीं होता। इसमें सबसे ज्यादा आड़े आती है प्रापर्टी की आसमान छूती कीमतें। चंडीगढ़ हाउसिग बोर्ड (सीएचबी) लोगों को शहर में अलग-अलग जगह सभी केटेगरी के मकान और कॉमर्शियल प्रापर्टी खरीदने का मौका दे रहा है। इन दिनों बोर्ड की दो अलग-अलग प्रापर्टी की ई-टेंडर प्रक्रिया चल रही है। इसमें चंडीगढ़ से ज्यादा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों के लोग रूचि दिखा रहे हैं। जो प्रापर्टी पहले बिकी है उनमें भी कई ऐसे खरीदार शामिल रहे। अभी तक दोनों ई-टेंडर में 150 से अधिक बिड सब्मिट हुई हैं। इनमें 60 से अधिक बिड चंडीगढ़ के लोकल रेजिडेंट्स की नहीं हैं। बिड प्रक्रिया चल रही

46 फ्री होल्ड बेसिस रेजिडेंशियल प्रापर्टी के ई-टेंडर में बिड सब्मिट हो रही है। चार अगस्त शाम छह बजे तक बिडर अपनी बिड सब्मिट कर सकते हैं। इसमें ईडब्ल्यूएस, एलआइजी, वन बेडरूम का रिजर्व प्राइज पहले ई-टेंडर जितना ही रहेगा। वहीं, सेक्टर-63 के टू-बेड रूम फ्लैट का रिजर्व प्राइज 67 से बढ़ाकर 70 लाख रुपये कर दिया गया है। वहीं, सेक्टर-51 के एमआइजी फ्लैट के लिए रिजर्व प्राइज 83 से बढ़ाकर 90 लाख रुपये कर दिया गया है। इन केटेगरी के मकानों में रिजर्व प्राइज बदला गया है।

38 रेजिडेंशियल और 151 कॉमर्शियल लीज होल्ड प्रापर्टी की बिड जारी

सीएचबी की 38 रेजिडेंशियल और 151 कॉमर्शियल लीज होल्ड प्रापर्टी की ई-टेंडर प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए 100 से अधिक बिड सब्मिट भी हो चुकी है। साथ ही बोर्ड इन लीज होल्ड प्रापर्टी को फ्री होल्ड कराने का विकल्प भी दे रहा है। बिडर चाहे तो पसंद की प्रापर्टी खरीदने के बाद फ्री होल्ड करा सकते हैं। हालांकि इसके लिए बिडर को निर्धारित कन्वर्जन फीस और 18 फीसद जीएसटी इसके ऊपर देना होगा।

chat bot
आपका साथी