चंडीगढ़ में घर, बूथ और शॉप खरीदने का मौका, Chandigarh Housing board 24 लाख में दे रहा मकान

चंडीगढ़ में घर खरीदने का सपना चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड साकार करेगा। अगर आपको शहर में 24 लाख से एक करोड़ रुपये तक के बजट का चंडीगढ़ के अंदर घर चाहिए तो यह बेहद महत्वपूर्ण जानकारी आपके लिए है।

By Ankesh KumarEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 03:15 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 03:15 PM (IST)
चंडीगढ़ में घर, बूथ और शॉप खरीदने का मौका, Chandigarh Housing board 24 लाख में दे रहा मकान
चंडीगढ़ में घर, बूथ और शॉप खरीदने का मौका।

चंडीगढ़, जेएनएन। अपने लिए तैयार घर या कमर्शियल प्रॉपर्टी की तलाश कर रहे हैं तो आप की तलाश इस खबर के बाद खत्म हो सकती है। अगर आपको 24 लाख से एक करोड़ रुपये तक के बजट का चंडीगढ़ के अंदर घर चाहिए तो यह बेहद महत्वपूर्ण जानकारी आपके लिए है, जो आपके इस सपने को साकार कर सकती है। इसमें ईडब्ल्यूएस कैटेगरी का मकान 24 लाख तो टू बैडरूम का फ्लैट 70 लाख रुपये के रिजर्व प्राइज पर उपलब्ध रहेगा। बोर्ड ऑक्शन के लिए पब्लिक नोटिस जारी कर चुका है।

साथ ही अगर रोजगार के लिए कोई बूथ या दुकान ढूंढ रहे हैं तो उसके लिए भी आपका इंतजार खत्म होने वाला है। चंडीगढ़ के पॉश इलाके में आपको यह प्रॉपर्टी मिल सकती है। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड यह सपना साकार करेगा। बोर्ड अपनी 269 प्रॉपर्टी की ई-ऑक्शन करने जा रहा है। इसमें रेजिडेंशियल और कमर्शियल दोनों तरह की प्रॉपर्टी शामिल रहेंगी। रेजिडेंशियल कैटेगरी में फ्री होल्ड बेस पर 109 और लीज होल्ड बेस पर 11 प्रॉपर्टी की ऑक्शन की जाएगी। जबकि कमर्शियल कैटेगरी में लीज होल्ड बेसिस पर 150 प्रॉपर्टी को ऑक्शन के जरिये बेचा जाएगा।

बीड के लिए पहले यह रकम होगी जमा

इन प्रॉपर्टी की ऑक्शन के लिए आवेदक को पहले अर्नेस्ट मनी डिपोसिट (ईएमडी) करानी होगी। एक करोड़ रिजर्व प्राइज तक यह दो लाख, एक से डेढ़ करोड़ के बीच रिजर्व प्राइज तो तीन लाख ईएमडी लगेगी। दो से तीन करोड़ में छह लाख, तीन से चार करोड़ में आठ लाख, चार से पांच करोड़ रिजर्व प्राइज तो दस लाख और पांच करोड़ से अधिक रिजर्व प्राइज होने पर 12 लाख ईएमडी लगेगी।

रेजिडेंशियल फ्री होल्ड प्रापर्टी में यह विकल्प

प्रॉपर्टी                      कवर्ड एरिया        प्लाट एरिया        रिजर्व प्राइज

टू बेडरूम सेक्टर-49    1171                  43.20            71 लाख

टू बेडरूम सेक्टर-49    1148                       42            70 लाख

वन बेडरूम सेक्टर-49    647                       24            39 लाख

ईडब्ल्यूएस सेक्टर-38 वेस्ट 400                     13            24 लाख

रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी लीज होल्ड

एचआईजी सेक्टर-39        1752        75        1.5 करोड़

एमआईजी सेक्टर-38वेस्ट        1060        52        64 लाख

एलआईजी सेक्टर-47सी        375        19.14        22.82 लाख

कॉमर्शियल प्रापर्टी लीज होल्ड

मनीमाजरा शॉप    142        15.81        35.81 लाख

मनीमाजरा बड़े बूथ 250        27        63 लाख

बे शॉप बेसमेंट सहित सेक्टर-61    675    75    2.13 करोड़

chat bot
आपका साथी