चंडीगढ़ में कमर्शियल प्रॉपर्टी खरीदने का अच्छा मौका, दुकान, बूथ और कन्वीनियंट शॉप का जानें प्राइज

सबसे अच्छी बात यह है कि यह प्रॉपर्टी शहर के अलग-अलग हिस्से में हैं। ऐसे में आप जिस एरिया में प्रापर्टी देख रहे हैं उसके कई विकल्प मिल रहे हैं। प्रॉपर्टी को खरीदने वाले गूगल मैप लोकेशन के जरिए मौके पर पहुंच इंस्पेक्शन कर सकते हैं।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 02:03 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 02:03 PM (IST)
चंडीगढ़ में कमर्शियल प्रॉपर्टी खरीदने का अच्छा मौका, दुकान, बूथ और कन्वीनियंट शॉप का जानें प्राइज
सीएचबी ने लीज होल्ड रेजिडेंशियल और कमर्शियल दोनों कैटेगरी की 222 प्रॉपर्टी के लिए ई-टेंडर जारी किए हैं।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ में रहने या कोई बिजनेस करने के लिए प्रॉपर्टी देख रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (Chandigarh Housing Board) ने प्रॉपर्टी बेचने के लिए सबसे बड़ा ई-टेंडर जारी कर दिया है। इसमें सभी तरह की प्रॉपर्टी शामिल हैं। फ्री होल्ड रेजिडेंशियल, लीज होल्ड रेजिडेंशियल और लीज होल्ड कमर्शियल प्रॉपर्टी इसमें शामिल हैं।

सबसे अच्छी बात यह है कि यह प्रॉपर्टी शहर के अलग-अलग हिस्से में हैं। ऐसे में आप जिस एरिया में प्रापर्टी देख रहे हैं उसके कई विकल्प मिल रहे हैं। फ्री होल्ड रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी बेचने में सफलता हासिल करने के बाद अब चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) ने लीज होल्ड रेजिडेंशियल और कमर्शियल दोनों कैटेगरी की 222 प्रॉपर्टी के लिए ई-टेंडर जारी कर दिया है। इनमें सबसे अधिक 156 लीजहोल्ड कमर्शियल कैटेगरी की प्रॉपर्टी और 11 लीजहोल्ड बेसिस रेजिडेंशियल के लिए 30 जून तक बिड सब्मिट कर सकते हैं। जबकि 55 फ्री होल्ड रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी के बिड सब्मिट करने की अंतिम तिथि पांच जुलाई है। अंतिम तिथि से अगले दिन बिड खोली जाएंगी। इन सभी मकानों के लिए बोर्ड में रिजर्व प्राइज तय कर रखे हैं। खास बात यह है कि चंडीगढ़ और इससे बाहर के कोई भी नागरिक इसमें हिस्सा ले सकते हैं। एनआरआइ भी मकान खरीदने के लिए ई-टेंडर में बिड जमा करा सकते हैं। जिनके पास पहले से अपना मकान है वह भी इसका हिस्सा बन सकते हैं।

ई-टेंडर में बिड देने से पहले देख सकेंगे प्रॉपर्टी

इन सभी प्रॉपर्टी को खरीदने के लिए जो भी रूचि रखते हैं वह गूगल मैप लोकेशन के जरिए मौके पर पहुंच इंस्पेक्शन कर सकते हैं। बोर्ड की वेबसाइट पर प्रॉपर्टी के रिजर्व प्राइज, लोकेशन और नोटिफिकेशन संबंधी सभी जानकारी दी गई है। इंस्पेक्शन के लिए अलग-अलग दिन भी निर्धारित किए गए हैं। सभी का रिजर्व प्राइज अलग-अलग तय किया गया है। मनीमाजरा में सबसे अधिक 80 कमर्शियल कैटेगरी की प्रॉपर्टी बेची जा रही हैं। इनमें बूथ और कन्वीनियंट शॉप शामिल हैं। बाकी प्रॉपर्टी दूसरी जगहों पर हैं।

कमर्शियल लीजहोल्ड प्रापर्टी रिजर्व प्राइज

कैटेगरी               स्थान        कवर्ड एरिया        रिजर्व प्राइज

कन्वीनियंट शॉप     मनीमाजरा    124.24        31.26 लाख

स्मॉल बूथ             मनीमाजरा    136.125        34.27 लाख

कन्वीनियंट शॉप    मनीमाजरा    189.565        47.71 लाख

बड़ा बूथ          मनीमाजरा         204.187        51.39 लाख

कॉर्नर स्मॉल बूथ    मनीमाजरा       393            97.99 लाख

सर्विस बूथ       सेक्टर-40ए           194            48.93 लाख

बे शॉप बेसमेंट सहित कजहेड़ी       675            2.13 करोड़

रेजिडेंशियल लीजहोल्ड प्रॉपर्टी

कैटेगरी        स्थान        कवर्ड एरिया        रिजर्व प्राइज

एचआइजी    सेक्टर-39    1732.57        1.5 करोड़

एमआइजी    सेक्टर-38    1060            64 लाख

एलआइजी    सेक्टर-47सी    375.11        22.82 लाख

ईडब्ल्यूएस    सेक्टर-52    367.28        22.34 लाख

chat bot
आपका साथी