बड़ी राहत : चंडीगढ़ में अब सिर्फ 486 एक्टिव केस

कोरोना के खिलाफ जारी जंग अब जीत के मुहाने पर पहुंचने लगी है। आखिरी पड़ाव पर अब संक्रमित मामले घटकर 486 रह गए हैं। यही एक्टिव केस अब शहर में बचे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 08:56 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 08:56 PM (IST)
बड़ी राहत : चंडीगढ़ में अब सिर्फ 486 एक्टिव केस
बड़ी राहत : चंडीगढ़ में अब सिर्फ 486 एक्टिव केस

जासं, चंडीगढ़ : कोरोना के खिलाफ जारी जंग अब जीत के मुहाने पर पहुंचने लगी है। आखिरी पड़ाव पर अब संक्रमित मामले घटकर 486 रह गए हैं। यही एक्टिव केस अब शहर में बचे हैं। मंगलवार को चंडीगढ़ में केवल 40 नए संक्रमित मामले आए। करीब 65 दिन बाद ऐसे हालात बने हैं कि नए संक्रमित मामले 50 से भी नीचे आ गए हैं। अब इनमें लगातार कमी आ रही है।

मंगलवार को 58 लोग कोरोना को हराकर आइसोलेशन से बाहर आए। हालांकि मौत अभी भी हो रही हैं। तीन मौत मंगलवार को हुई। एक मौत सेक्टर-49 के 65 वर्षीय व्यक्ति की हुई। दूसरी फैदां के 37 वर्षीय व्यक्ति और तीसरी मौलीजागरां के 45 वर्षीय व्यक्ति की हुई। अभी तक 797 मौत चंडीगढ़ में हो चुकी हैं। अभी भी मनीमाजरा में ही सबसे अधिक केस आ रहे हैं। मंगलवार को मनीमाजरा में छह नए मामले सामने आए। दो नए माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए

मंगलवार को सेक्टर-51ए मकान नंबर 215 और मौली जागरां में मकान नंबर 3768 को माइक्रो कंटेनमेंट जोन के दायरे में रखा गया है। डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी कम डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने यह आदेश दिए। 6864 को लगी वैक्सीन

मंगलवार को अलग-अलग वैक्सीनेशन कैंप में कुल 6864 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। सबसे अधिक 18 से 44 आयु वर्ग को 6127 डोज लगी। 45 से 60 आयु वर्ग में 438 को पहली डोज लगी। अभी तक चंडीगढ़ में कुल चाल लाख 18 हजार 731 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। मोहाली में मिले 53 नए केस, चार की मौत

जासं, मोहाली : जिले में मंगलवार को कोरोना के 53 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जबकि 93 मरीजों ने कोविड को मात दी है। हालांकि मंगलवार को कोविड के चार मरीजों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया कि जिले में अब 710 केस ही एक्टिव हैं। जबकि मरने वालों की संख्या 1029 पहुंच गई है। पंचकूला में कोरोना से दो की मौत, 23 नए केस मिले

जासं, पंचकूला : जिले में मंगलवार को कोरोना से दो महिलाओं की मौत हो गई। मृतकों में शामिल 48 वर्षीय और 53 वर्षीय महिलाएं गांव गढ़ी कोटाहा की रहने वाली हैं। जिले में अब तक 366 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। सिविल सर्जन डॉक्टर जसजीत कौर के मुताबिक जिले में मंगलवार को 23 नए मामले सामने आए। जिले में इस समय जिला में 136 एक्टिव केस हैं। मोहाली-

एक्टिव केस-710

पंचकूला -

एक्टिव केस- 136

chat bot
आपका साथी