डेंगू का डंग... चंडीगढ़ में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 150 पहुंचा, हेल्थ डिपार्टमेंट ने बनाई 100 टीमें, अब तक 423 लोगों का चालान

शहर में डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अकेले चंडीगढ़ में अब तक 150 मरीज सामने आ चुके हैं। वहीं डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग अब सतर्क हो गया है। ऐसे में अब लापरवाही बरतने वाले लोगों पर कार्रवाई की जा रही है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 12:33 PM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 12:33 PM (IST)
डेंगू का डंग... चंडीगढ़ में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 150 पहुंचा, हेल्थ डिपार्टमेंट ने बनाई 100 टीमें, अब तक 423 लोगों का चालान
डेंगू के बारे में बताने के लिए डोर टू डोर कैंपेने भी चलाया जा रहा है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। शहर में डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अकेले चंडीगढ़ में अब तक 150 मरीज सामने आ चुके हैं। वहीं, डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग अब सतर्क हो गया है। ऐसे में अब लापरवाही बरतने वाले लोगों पर कार्रवाई की जा रही है। इस साल अब तक 423 लोगों के चालान हो चुके हैं। जोकि पिछले साल के मुकाबले 299 फीसद अधिक हैं। पिछले साल 106 लोगों के चालान हुए थे। वहीं, विभाग अब तक 319 लोगों को शोकॉज नोटिस और 6,989 लोगों को चेतावनी नोटिस जारी किए हैं। पिछले साल कुल 247 लोगों को शोकॉज नोटिस और 5,365 लोगों को चेतावनी नोटिस जारी किया था। शहर में अभी तक 5,79,149 घरों की टेस्टिंग की जा चुकी है। इसके अलावा 1,38,426 कूलर, 6075 कूलर पॉजिटिव पाए गए, 8,32,222 कंटेनर की जांच की गई। 3248 कंटेनर पॉजिटिव पाए गए। 3,69,028 ओवरहेड टैंक जांच किए गए। इनमें से 554 ओवरहेड टैंक पॉजिटिव पाए गए।

डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य निदेशक डॉ. सुमन सिंह ने कुल 100 टीमें बनाई हैं, जोकि शहर के अलग-अलग हिस्सों में जाकर घरों की चेकिंग करेंगी। इसके अलावा एरिया में फागिंग आदि की व्यवस्था का पूरा कराएगी। लोगों को डेंगू की रोकथाम को लेकर जागरूक करने और उन्हें डेंगू के बारे में बताने के लिए डोर टू डोर कैंपेने भी चलाया जा रहा है।

डेंगू न हो इसके लिए ये करें

डेंगू से बचने के लिए अपने घर में और आस पास सफाई रखें। घर के अंदर या बाहर पानी इकट्ठा न होने दें। कूलर या अन्य किसी बर्तन आदि में पानी इकट्ठा कर न रखें। सुबह और शाम के समय हो सके तो पूरे शरीर को कपड़ों से ढक कर रखें। ऑडोमोस आदि मेडिसिन का इस्तेमाल करें।

डेंगू के ये हैं लक्षण

अगर किसी व्यक्ति को एक हफ्ते से अधिक बुखार हैं और हड्डियों व जोड़ों में दर्द है तो फौरन टेस्ट कराएं। 24 घंटे में अगर किसी व्यक्ति को बुखार के साथ तीन या उससे अधिक बार उल्टी होती हैं तो जांच कराएं। नाक और दांतों के जबड़ों से अगर खून आ रहा है तो व्यक्ति को डेंगू हो सकता है। उलटी में खून, तेज सांस लेना, घबराहट और ब्लड प्लेट्लेट्स कम होना डेंगू का कारण हो सकता है।

इन टेस्ट से पता चल सकता है डेंगू है या नहीं कंपलीट ब्लड काउंट (सीबीसी) किडनी टेस्ट छाती के एक्स रे से ईसीजी, ईको और अलट्रासाउंड से

डेंगू होने पर क्या करें पौष्टिक आहार का सेवन करें, जिससे ब्लड काउंट बढ़े। भरपूर आराम करें। बुखार को नियंत्रित रखने के लिए पैरासिटामॉल दवाई का सेवन करें। ज्यादा से ज्यादा पानी, लस्सी, जूस, नींबू पानी, ओआरएस, नारियल पानी आदि का सेवन करें। अगर डेंगू होने पर प्लेटलेट्स काउंट एक लाख से नीचे चला जाए तो मंजन करने से परहेज करें। तबीयत अधिक बिगड़ने पर फौरन डॉक्टर की सलाह लेकर अस्पताल में भर्ती हो जाएं।

chat bot
आपका साथी