चंडीगढ़ में आइसीयू में भर्ती होने का झांसा देकर मदद के नाम पर लगाया डेढ़ लाख का चूना, अज्ञात के खिलाफ केस

चंडीगढ़ में रहने वाले एक व्यक्ति के जानकर बनकर कॉल करने वाले युवक ने मदद के नाम पर पैसे मांगने के बाद एक लाख 68 हजार का चूना लगा दिया। आरोपित ने परिवार के एक सदस्य को आइसीयू में भर्ती होने के बहाने पीड़ित से 20 हजार रुपये मांग लिया।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 06:34 AM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 06:34 AM (IST)
चंडीगढ़ में आइसीयू में भर्ती होने का झांसा देकर मदद के नाम पर लगाया डेढ़ लाख का चूना, अज्ञात के खिलाफ केस
चंडीगढ़ में आइसीयू में भर्ती होने का झांसा देकर डेढ़ लाख का चूना लगाया गया है।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ में सेक्टर-37 में रहने वाले एक व्यक्ति के जानकर बनकर कॉल करने वाले युवक ने मदद के नाम पर पैसे मांगने के बाद एक लाख 68 हजार का चूना लगा दिया। आरोपित ने परिवार के एक सदस्य को आइसीयू में भर्ती होने के बहाने पीड़ित से 20 हजार रुपये मांग लिया। कुछ दिन बाद वापस करने के बहाने डिटेल्स मांगकर लाखों की ठगी कर लिया। पीड़ित अंगद शर्मा की शिकायत पर साइबर सेल की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। शिकायतकर्ता अंगद शर्मा ने बताया कि उसे एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर बताया कि उसके काफी पुराना जानकार है। थोड़ी देर बातचीत के बाद उसने बताया कि परिवार का एक सदस्य आइसीयू में भर्ती है, 20 हजार की मदद कर देते तो जिंदगी भर नहीं भुलता। उसकी बातें सुनकर जानकर समझ उसके अकाउंट में 20 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिया।

इसके कुछ ही दिन बाद दोबारा से उस व्यक्ति ने कॉल किया। उसने पैसे लौटाने के लिए अकाउंट नंबर मांग लिया। इसी प्रक्रिया के तहत दोबारा कॉल कर बोला कि एक ओटीपी आया होगा, उसे बता दीजिए। जैसे ही शिकायतकर्ता ने ओटीपी उस व्यक्ति को बताया कि उसके अकाउंट से एक लाख 68 हजार रुपये ट्रांसफर हो गया। जिसकी जांच के बाद संबंधित बैंक अधिकारी और सेक्टर-39 थाना पुलिस को शिकायत दी।

chat bot
आपका साथी