चंडीगढ़ में शिव मंदिर से सवा किलो चांदी चोरी, रात में घुसा चोर, आधे घंटे में बाहर निकला, CCTV में कैद

वीरवार सुबह मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपित की तलाश में लगी हुई है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Thu, 11 Nov 2021 07:19 PM (IST) Updated:Thu, 11 Nov 2021 07:19 PM (IST)
चंडीगढ़ में शिव मंदिर से सवा किलो चांदी चोरी, रात में घुसा चोर, आधे घंटे में बाहर निकला, CCTV में कैद
आरोपित ने सीसीटीवी से बचने के लिए कैमरे को दूसरी तरफ मोड़ दिया था।

कुलदीप शुक्ला, चंडीगढ़। चंडीगढ़ में चोरों को भगवान का भी डर नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि चोरों ने भगवान  के घर को ही निशाना बना दिया। सेक्टर-23 स्थित प्राचीन शिव मंदिर में बुधवार देर रात एक चोर मुंह में मास्क पहनकर घुस गया और आरोपित मंदिर से सवा किलो चांदी के गहने चोरी कर फरार हो गया। हालांकि चोर की सारी करतूत मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वीरवार सुबह मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपित की तलाश में लगी हुई है।

शिव मंदिर के प्रधान दिनेश शर्मा ने बताया कि रोजाना की तरह वीरवार सुबह दो पुजारी सुबह साढ़े चार बजे मंदिर के कपाट खोलने पहुंचे थे। उन्होंने देखा कि मंदिर के शिवालिक का कुंडा टूटा हुआ था। मंदिर से छत्र सहित दूसरे चांदी के आभूषण चोरी हो गए थे। इसकी सूचना तुरंत मंदिर प्रधान सहित पुलिस कंट्रोल रूम में दी।

रात पौने तीन बजे मंदिर में घुसा बदमाश आधे घंटे के बाद निकला

मंदिर में कुल आठ सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। जिनमें से दो खराब और छह काम कर रहे हैं। कैमरे की फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि रात 2.40 बजे एक शख्स जो मास्क पहने हुए मंदिर में घुस रहा है। जबकि थोड़ी देर बाद 3.15 बजे उक्त व्यक्ति मंदिर से बाहर निकलता है। हालांकि आरोपित ने सीसीटीवी से बचने के लिए कैमरे को दूसरी तरफ मोड़ दिया था, लेकिन बदमाश कैमरे में कैद हो गया। आशंका जताई जा रही है कि आरोपित के साथ कुछ साथी भी थे जो कि मंदिर के बाहर खड़े थे। इसी मंदिर में छह वर्ष पहले भी चोरी की घटना हो चुकी है।

chat bot
आपका साथी