मोहाली में नकली नोट छापने का भंडाफोड़, यू-ट्यूब से सिखी टेक्नीक, घर में प्रिंटर से छाप दिए 100, 200 और 500 के नोट

उसके पास से 69 हजार 500 रुपये जाली करंसी बरामद हुई है। आरोपित के पास कोई काम नहीं था और वह घर पर ही रहता था। ऐसे में उसने यू-ट्यूब पर नकली नोट बनाने की टेक्नीक देखी और घर पर ही नकली नोट छापने शुरू कर दिए।

By Edited By: Publish:Mon, 22 Nov 2021 08:18 PM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 09:33 AM (IST)
मोहाली में नकली नोट छापने का भंडाफोड़, यू-ट्यूब से सिखी टेक्नीक, घर में प्रिंटर से छाप दिए 100, 200 और 500 के नोट
आरोपित नकली नोट छापने के बाद उन्हें मार्केट में चलाता देता था।

जागरण संवाददाता, मोहाली।  बलौंगी थाने की पुलिस ने नकली नोट छापने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 69 हजार 500 रुपये जाली करंसी बरामद हुई है। आरोपित की पहचान नवाब उर्फ फिरोज के रूप में हुई है। बलौंगी पुलिस स्टेशन के एसएचओ राजपाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि आरोपित अपने घर में ही प्रिंटर पर नकली नोट छापता है और बाद में उन्हें मार्केट्स में चला देता है। इस आधार पर कार्रवाई करते हुए बलौंगी में स्थित एकता कालोनी के येलो पीजी में छापेमारी की गई। वहां से आरोपित को गिरफ्तार किया गया।

इस आधार पर कार्रवाई करते हुए बलौंगी में स्थित एकता कॉलोनी के यलो पीजी में छापेमारी की गई और वहां से आरोपित को हिरासत में लिया गया। आरोपित से 69 हजार 500 रुपये की जाली करंसी, जिसमें 2000, 500, 200 और 100 रुपए के नोट बरामद किए गए हैं। ये जाली करंसी उसने अपने घर पर ही प्रिंटर पर छापे हुए थे।

नशे की लत को पूरा करने के लिए शुरू किया था नकली नोट छापने का काम

एसएचओ राज पाल सिंह ने बताया कि आरोपित नशा करने का आदी है। उसने नशे की लत को पूरा करने के लिए ही यह काम शुरू किया था। आरोपित के पास कोई काम नहीं था और वह घर पर ही रहता था। ऐसे में उसने यू-ट्यूब पर नकली नोट बनाने की टेक्नीक देखी और घर पर ही नकली नोट छापने शुरू कर दिए। आरोपित यह नोट कहीं सप्लाई नहीं करता था, बल्कि नोटों को सिर्फ अपने इस्तेमाल के ही चलाता था। एक अन्य आरोपित फरार पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुख्य आरोपित फिरोज के साथ उसका एक अन्य साथी बिजेंद्र भी इस अपराध में शामिल हैं। वह मूल रूप से हरियाणा के हिसार का रहने वाला है। दोनों के खिलाफ आइपीसी की धारा 489ए, 489बी, 489सी, 489डी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी