शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस पर चंडीगढ़ की संस्था ने 30 समाजसेवियों को सम्मनित किया

शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ की समाजसेवी संस्था उधम एनजीओ की ओर से शहर के सम्माजसेवी लोगों को सम्मानित किया गया है। यह कार्यक्रम क्टर-44सी स्थित शहीद उधम सिंह मेमोरियल भवन में आयोजित किया गया

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 01:06 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 01:06 PM (IST)
शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस पर चंडीगढ़ की संस्था ने 30 समाजसेवियों को सम्मनित किया
समाजसेवी लोगों को सम्मानित करते संस्था के सदस्य।

जासं, चंडीगढ़। शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आओ मिलकर करें उनका सम्मान-जिन्होंने जीवन किया सेवा के नाम अभियान के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाजसेवी संस्था उधम एनजीओ एक सोच की ओर से सेक्टर-44सी स्थित शहीद उधम सिंह मेमोरियल भवन में 30 निष्काम समाजसेवा में कार्यरत लोगों को सम्मानित किया। इनमें डॉक्टर्स, एडवोकेट्स, पुलिसकर्मी और समाजसेवी शामिल थे।

संस्था द्वारा सम्मानित किए गए लोगों में आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर डॉ. राजीव कपिला, हेड कांस्टेबल भील सिंह राणा, कांस्टेबल अनूप सिंह व एडवोकेट गौरव राणा। उधम एनजीओ संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. संजीव कंबोज तथा कानूनी सलाहकार ऋषभ ने बताया कि इस कार्यक्रम में विशेष रुप से रुपिंदर हांडा पंजाबी सिंगर, देवेंद्र सिंह राष्ट्रीय मंत्री सहकार भारती, बब्बी बादल प्रधान यूनाइटेड यूथ अकाली दल, सुखविंदर कौर बराड़ पूर्व एडवाइजर मुख्यमंत्री पंजाब, परमप्रीत सिंह बाजवा ट्रेजरर पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट, फर्मिला सिंह डिप्टी मेयर चंडीगढ़, समाजसेवी बॉबी सिंह तथा एनजीओ चंडीगढ़ के अध्यक्ष गौरव राणा विशेष तौर पर मौजूद रहे।

कार्यक्रम के बाद उधम एनजीओ की टीम गरिमा गर्ग, निहारिका कमल, मास्टर अजय कुमार, मनजीत व समस्त टीम का धन्यवाद किया। उधम एनजीओ एक सोच पिछले 10 साल से समाज सेवा में उत्तर भारत के साथ-साथ लंदन इत्यादि देशों में भी कार्यरत है व इमरजेंसी रक्तदान, आर्थिक रूप से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों का इलाज करवाने, राशन मुहैया करवाने, पर्यावरण संरक्षण जैसे कि पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने, कैंसर चेकअप, मेडिकल और डेंटल कैंप ऑर्गेनाइज करने, सर्दियों में जरूरतमंद लोगों को जैकेट जूते आदि सर्दियों के वस्त्र उपलब्ध कराने और विकलांगों के लिए व्हीलचेयर उपलब्ध करवाने आदि के कार्यों में समर्पित है।उधम एनजीओ के सदस्यों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम आने वाले दिनों में भी आयोजित होते रहेंगे और मानवता की सेवा के लिए एनजीअो काम करती रहेगी।

chat bot
आपका साथी