बोर्ड क्लास की तर्ज पर नौवीं में भी होंगे सेमेस्टर एग्जाम

शहर के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में नौवीं कक्षा के स्टूडेंट्स के फाइनल एग्जाम दो सेमेस्टर में होंगे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Aug 2021 06:48 AM (IST) Updated:Thu, 12 Aug 2021 06:48 AM (IST)
बोर्ड क्लास की तर्ज पर नौवीं में भी होंगे सेमेस्टर एग्जाम
बोर्ड क्लास की तर्ज पर नौवीं में भी होंगे सेमेस्टर एग्जाम

सुमेश ठाकुर, चंडीगढ़ : शहर के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में नौवीं कक्षा के स्टूडेंट्स के फाइनल एग्जाम दो सेमेस्टर में होंगे। शिक्षा विभाग ने सीबीएसई बोर्ड क्लास के पैटर्न पर फाइनल एग्जाम एक के बजाए दो बार लेने का फैसला लिया है। जिला शिक्षा अधिकारी प्रभजोत कौर ने स्कूलों को एग्जाम के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। पहले एग्जाम नवंबर-दिसंबर 2021 में होंगे। इसमें स्टूडेंट्स से आधे सिलेबस के प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं दूसरा एग्जाम आधे सिलेबस का फरवरी-मार्च 2022 में होगा। दोनों एग्जाम के नंबरों को जोड़कर स्टूडेंट्स को 31 मार्च 2022 को परिणाम जारी किया जाएगा। बोर्ड क्लास के लिए सीबीएसई ने दो भाग में परिणाम लेने की घोषणा की है

सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने कोरोना महामारी को देखते हुए दसवीं और 12वीं बोर्ड क्लास के एग्जाम दो भागों में लेने की घोषणा की थी। इसमें पहले एग्जाम अक्टूबर-नवंबर 2021 में होंगे और दूसरे एग्जाम मार्च-अप्रैल 2022 में होंगे। उसी के आधार पर चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने एग्जाम लेने का पैटर्न तैयार किया है। बोर्ड क्लास की तैयारी के लिए प्रयास

जिला शिक्षा अधिकारी प्रभजोत ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते अभी स्पष्ट नहीं है कि आफलाइन पढ़ाई कब होगी। नौवीं कक्षा के स्टूडेंट्स को बोर्ड एग्जाम की ज्यादा जानकारी नहीं होती जिसके लिए दो बार एग्जाम लेने की प्लानिग की है। ताकि स्टूडेंट्स दसवीं क्लास में पहुंचने तक बोर्ड एग्जाम के लिए तैयार हो जाएं। इससे स्टूडेंट्स को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। गौरतलब है कि शहर के 93 सरकारी स्कूलों में 12 हजार के करीब स्टूडेंट्स पढ़ाई कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी