चंडीगढ़ में गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर ओंकार चैरिटेबल व द लास्ट बेंचर संस्था ने लगाया लंगर

चंडीगढ़ में दसवीं पातशाही श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकाले गए नगर कीर्तन के दौरान समाजसेवी संस्था ओंकार चैरिटेबल ट्रस्ट और द लास्ट बेंचर द्वारा गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सेक्टर 19 एवम बैम्बिनो एग्रो फूड्स के सहयोग से लंगर का आयोजन किया।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 11:23 AM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 11:23 AM (IST)
चंडीगढ़ में गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर ओंकार चैरिटेबल व द लास्ट बेंचर संस्था ने लगाया लंगर
चंडीगढ़ में नगर कीर्तन में लंगर के दौरान उपस्थित ओंकार चैरिटेबल ट्रस्ट और द लास्ट बेंचर संस्था के सदस्य।

चंडीगढ़, जेएनएन। दसवीं पातशाही श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकाले गए नगर कीर्तन के दौरान समाजसेवी संस्था ओंकार चैरिटेबल ट्रस्ट और द लास्ट बेंचर द्वारा गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सेक्टर 19 एवम बैम्बिनो एग्रो फूड्स के सहयोग से मीठी सेवियों, मैक्रोनी और चना- कुलचा व चाय का लंगर लगाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगतों ने उपस्थित होकर गुरु के दरबार में मत्था टेका। यह लंगर सेक्टर-19 में मार्केट के सामने लगाया गया था। इसी दौरान नेशनल बेकर्स चंडीगढ़ और जीरकपुर के संचालक सतनाम सिंह और समनदीप सिंह की ओर से पेस्ट्री का लंगर भी लगाया गया था। सेक्टर-34 गुरुद्वारा साहिब से शुरू हुए नगर कीर्तन की अगुआई कर रहे 5 प्यारों ने लंगर स्थल पर थोड़ी देर रुक लंगर प्रसाद ग्रहण किया।

इस मौके विभिन्न गुरुद्वारा साहिब की प्रबन्धक कमेटी भी मौजूद रही। लंगर स्थल पर पहुंचने पर सेक्टर 19 गुरुद्वारा साहिब के प्रेजिडेंट तेजिन्दरपाल सिंह,जनरल सेक्रेटरी इंद्रवीर सिंह ने स्वागत किया और 05 प्यारों को सिरोपा डाल कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। लंगर सेवा में रविंद्र सिंह बिल्ला, सुमिता कोहली, पंडित सुरेश चंद, राकेश पदम, शशि बाला, दिव्या सिंगला, नीलम गुप्ता, राकेश शर्मा, अंजू व निशा ने अपना अपना योगदान दिया। पांच प्यारों के बाद राहगीरों व आम संगत में लंगर बांटा गया।

लंगर के बाद सभी लोगों ने श्री गुरु सिंह सभी गुरुद्वारे में अरदास के साथ सेवा की। इस दौरान श्री गुरु गोबिंद सिंह के जरवन से जुड़ी बाताें को भी बताा गया। लोगों को उनके दिखाए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। वहीं शहर में बड़ी संख्या में इस दिन को धूमधाम से मनाया गया और गुरुद्वारें में संगतों की काफी भीड़ लगी रही।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी