ओलिंपिक खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए बच्चों ने तिरंगा लेकर लगाई दौड़

टोक्यो ओलिपिक में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए मलोया में सुबह बाल मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर दौड़े।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 08:16 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 08:16 PM (IST)
ओलिंपिक खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए बच्चों ने तिरंगा लेकर लगाई दौड़
ओलिंपिक खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए बच्चों ने तिरंगा लेकर लगाई दौड़

जासं, चंडीगढ़ : टोक्यो ओलिपिक में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए मलोया में सुबह बाल मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर दौड़े। मलोया में राधा स्वामी सत्संग के पास से शुरु हुए बाल मैराथन को समाज सेवी व वकील सतेंदर सिंह व भाजपा के नेता हरिशंकर मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन के दौरान कोविड प्रोटोकाल का खास ध्यान रखा गया। सैकड़ों बच्चों ने कोरोना के नियमों का ध्यान रखते हुए, हाथों में तिरंगा लेकर और भारत माता की जय के नारों के साथ दौड़ शुरु की। इस दौरान मलोया यूथ क्लब (स्मॉल लैट्स) के अध्यक्ष अमित कुमार व अन्य की तरफ से ट्रैफिक व्यवस्था को मैनेज किया गया और नारे लगाकर मौजूद लोगों को जोश से भरा। बच्चों ने अपनी दौड़ पूरी कर मलोया के ही बड़े पार्क में पहुंचे, यहां पर बच्चों को सोशल डिस्टेंसिग के साथ बिठाया गया और फिर रिफ्रेशमेंट दी गई। इसके अलावा बाल मैराथन में शामिल सभी बच्चों को पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट भी दिया गया।

इस मौके पर सतेंदर सिंह ने कहा कि जापान की राजधानी टोक्यो में चल रहे ओलिपिक खेलों में भारत के खिलाड़ियो को उत्साहित करने के लिए इस मैराथन का आयोजन किया गया था। उन्होंने युवाओं को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की सलाह दी। उन्होंने ने कहा कि अब पुराना समय चला गया है, ये नया भारत है। अब यहां पर अच्छे खिलाड़ियों का सम्मान होता है। उन्हें खेलों में भाग लेने के पूरे अवसर मिलते हैं। युवा पीढ़ी पढ़ाई के साथ खेलों में भी भाग ले तो उनके लिए सरकारी नौकरी व सेना में भर्ती होने के रास्ते खुल जाते हैं। कार्यक्रम के संयोजक भोला राम ने कहा कि क्लब की ओर से अब हर माह युवा व नन्हे खिलाडि़यों को उत्साहित करने के लिए मैराथन व रन फॉर फन का आयोजन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी