ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा बने चंडीगढ़ स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के ब्रांड एंबेसडर

लिंपिक गोल्ड मेडल विजेता अभिनव बिंद्रा को चंडीगढ़ ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। बता दें कि अभिनव बिंद्रा ने चंडीगढ़ में रहते हैं और अभिनव ने 2008 बीजिंग ओलिंपिक में भारत के लिए पहला व्यक्तिगत ओलिंपिक गोल्ड मेडल जीता था।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 02:15 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 02:15 PM (IST)
ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा बने चंडीगढ़ स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के ब्रांड एंबेसडर
अभिनव बिंद्रा ने बीजिंग ओलिंपिक में देश के लिए पहला व्यक्तिगत ओलिंपिक गोल्ड मेडल जीता था।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। ओलिंपिक गोल्ड मेडल विजेता अभिनव बिंद्रा को चंडीगढ़ ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इसके लिए अभिनव बिंद्रा ने अपनी सहमति दे दी है। इस समय चंडीगढ़ नगर निगम का स्वच्छता मिशन पर विशेष फोकस है, जिसके तहत कई काम हो रहे हैं। नगर निगम के अनुसार बिंद्रा ने सोशल मीडिया पर प्रचार गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए अपनी सहमति दी है, जिसमें सूखा और गीला कचरा अलग-अलग अलग करने, घर में खाद बनाने, शहर में स्वच्छता पर सकारात्मक प्रतिक्रिया, स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के संबंध में स्वच्छता एप के संबंध में लोगों का व्यवहार परिवर्तन करने की गतिविधियां शामिल हैं।

हाल ही में नगर निगम ने आजादी का 75वां उत्सव मनाया है, जिसमें विशेष तौर पर स्वच्छता पर ध्यान दिया गया है। एक सप्ताह तक मनाए गए कार्यक्रमों में सफाई कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया था। नगर निगम के अनुसार अगले दिनों अभिनवा बिंद्रा को स्वच्छता के कार्यक्रम में बुलाया भी जाएगा। बता दें कि अभिनव बिंद्रा ने चंडीगढ़ में रहते हैं और अभिनव ने 2008 बीजिंग ओलिंपिक में भारत के लिए पहला व्यक्तिगत ओलिंपिक गोल्ड मेडल जीता था।

काला राम को भी बनाया गया है एंबेसडर

इससे पहले नगर निगम ने सफाई कर्मचारी काला राम को स्वच्छता मिशन का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। असल में काला राम ने ऐसा काम करके दिखाया है जिसे देखकर हर कोई हैरान है। एक सफाई कर्मचारी होते हुए उन्होंने अपने आइडिया से इंजीनियर्स भी फेल कर दिया है। इसलिए नगर निगमने पहली बार स्वच्छता अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। काला राम ने जो कचरे से निकलने वाली वस्तुओं को आर्ट में तबदील किया है, जिसे सेक्टर-27 के कम्युनिटी सेंटर के पास बने गारबेज सेंटर पर देखा जा सकता है। जबकि कई साल पहले इस गारबेज सेंटर में इतनी दुर्गंध आती थी कि इसके पास से निकलना भी मुश्किल हो जाता था। इस सेंटर में पूरे सेक्टर का कचरा गिरता है। जिसे एक हरे भरे गार्डन में तबदील किया गया है। इसके साथ ही नगर निगम इस प्रस्ताव पर विचार कर रहा है कि शहर के अन्य गारबेज सेंटर को भी इसी तरह से हरियाली में तबदील करके चंडीगढ़ को एक मॉडल के तौर पर बनाया जाए।

chat bot
आपका साथी