Olympic Day: हॉकी चंडीगढ़ करवाएगी फ्रैंडली मैच, बलबीर सीनियर और यशपाल वोहरा टीमों के बीच मुकाबला

इसके अलावा ऑन स्किल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें तीन कैटेगरी में प्रतियोगिता आयोजित होगी। ग्रास रूट प्रतियोगिता (लड़के- लड़कियां) जिसमें सभी आय़ुवर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। सब जूनियर कैटेगरी (लड़के- लड़कियां) में सिर्फ हॉकी चंडीगढ़ से मान्यता प्राप्त खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 12:19 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 12:19 PM (IST)
Olympic Day: हॉकी चंडीगढ़ करवाएगी फ्रैंडली मैच, बलबीर सीनियर और यशपाल वोहरा टीमों के बीच मुकाबला
बलबीर सिंह सीनियर और यशपाल वोहरा को श्रध्धांजिल दी जाएगी।

चंडीगढ़, [विकास शर्मा]। हॉकी चंडीगढ़ (Hockey Chandigarh) ओलंपिक डे (Olympic Day) (23 जून) को इस बार भव्य तरीके से मनाने जा रहा है। बुधवार को हॉकी चंडीगढ़ दो तरह के इवेंट आयोजित करवाया जाएगा।  इस खास दिन पर हॉकी का एक फ्रैंडली मैच का आयोजित होगा। इसके अलावा शहर के हॉकी खिलाड़ियों के बीच में एक ऑनलाइन स्किल प्रतियोगिता आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में बेहतर स्किल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नकद इनाम दिया जाएगा।

हॉकी चंडीगढ़ इसके अलावा पूर्व ओलंपियन व तीन बार ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता टीम के सदस्य रहे स्वर्गीय पद्मश्री बलबीर सिंह व पूर्व हॉकी खिलाड़ी यशपाल वोहरा को भी खास तरह से श्रद्धांजलि देने जा रहा है। दरअसल हॉकी चंडीगढ़ की तरफ से आयोजित किए जाने वाले फ्रैंडली मैच में इन दिनों दिग्गज खिलाड़ियों के नाम की टीमों के बीच में मुकाबला होगा। बता दें कि पद्मश्री बलबीर सिंह सीनियर हमेशा ओलंपिक डे पर इस कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र रहते थे, लेकिन पिछले साल 25 मई को उनका देहांत हो गया था। वहीं पूर्व हॉकी खिलाड़ी व ओलंपिक-1956 की हॉकी टीम के संभावित खिलाड़ियों में शामिल यशपाल वोहरा का देहांत इसी वर्ष पहली मई को हुआ था।  

तीन कैटेगरी में होगी ऑनलाइन प्रतियोगिता

इसके अलावा ऑन स्किल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें तीन कैटेगरी में प्रतियोगिता आयोजित होगी। ग्रास रूट प्रतियोगिता  (लड़के- लड़कियां) जिसमें सभी आय़ुवर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। सब जूनियर कैटेगरी (लड़के- लड़कियां) में सिर्फ हॉकी चंडीगढ़ से मान्यता प्राप्त खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। वहीं तीसरी कैटेगरी में जूनियर खिलाड़ी (लड़के- लड़कियां) हिस्सा ले सकते हैं। इस कैटेगरी में भी हॉकी चंडीगढ़ से मान्यता प्राप्त खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। प्रतियोगिता के तहत खिलाड़ियों  को पूरी किट के साथ अपना एक से डेढ़ मिनट का वीडियो भेजना होगा। पहले स्थान पर रहने वाले विजेता खिलाड़ी को 5100 रुपये, दूसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी को 3100 रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी 2100 रुपये का कैश प्राइज दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी