जानलेवा साबित हो सकता है मोटापा, मोटे लोगों को कोरोना का खतरा ज्यादा

मोटापा एक जानलेवा बीमारी है। मोटे लोगों में कोरोना संक्रमण का खतरा और बढ़ जाता है। यह जानकारी चंडीगढ़ के डॉक्टर अमित गर्ग ने दी। उन्होंने बताया कि हाल ही में किए गए शोधों से पता चला है कि मोटे लोगों में बीमरियों का खतरा ज्यादा होता है।

By Ankesh KumarEdited By: Publish:Thu, 11 Feb 2021 12:51 PM (IST) Updated:Thu, 11 Feb 2021 12:51 PM (IST)
जानलेवा साबित हो सकता है मोटापा, मोटे लोगों को कोरोना का खतरा ज्यादा
जानलेवा साबित हो सकता है मोटापा। साकेंतिक चित्र।

चंडीगढ़, जेएनएन। मोटापा कितना खतरनाक है और इसके कारण क्या हैं। मोटापे को हलकेपन में लेना जानलेवा साबित हो सकता है। मोटापा बीमारी से संबंधित जानकारी डॉक्टर अमित गर्ग ने दी। उन्होंने बताया कि हाल ही में किए गए शोध के मुताबिक यदि किसी व्यक्ति को मोटापे के अलावा कोई और बीमारी नहीं है तो उसे भी गंभीर कोविड बीमारी होने का रिस्क ज्यादा होता है। असंयमित मधुमेह, नींद न आने (स्लीप एपनिया) की बीमारी को झेल रहे मरीज जिनका वजन भी ज्यादा हो, उन्हें सांस की कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और यह मौत का कारण भी बनता है। 

गर्ग ने कहा कि उन व्यक्तियों में जिनका बॉडी मास इंडेक्स तीस से ज्यादा होता है, उनके लिए कोविड होने पर ज्यादा जटिलताएं पैदा होती हैं। मोटापा शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर करता है, जिससे बीमारियां होने का और ज्यादा खतरा पैदा हो जाता है।

वास्तव में कोविड-19 के दौर में मोटापा गंभीर बीमारियों के लिए एक बड़े रिस्क फैक्टर के रूप में उभरकर आया है। कई शोधों से यह भी पता चला है कि मोटापे से ग्रसित कोविड 19 के मरीज गंभीर बीमारियों के प्रति और ज्यादा रिस्क पर होते हैं। उ्न्हें अस्पताल में भर्ती होने या फिर उनकी मौत तक होने की संभावना ज्यादा होती है।

कोरोना महामारी ने पुरी दुनिया के सामने नई चुनौतियों को पेश किया है। हमारे संस्थानों व स्वास्थ्य पर इसका प्रतिकूल असर लंबे समय तक दिखाई देगा। मोटापा से ग्रसित व्यक्तियों के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। इसके लिए यह जरूरी है कि अपने खानपान के तौर तरीकों में सुधार करके इससे निपटने के लिए तैयारी कर सकते हैं। जो कि हमारे भविष्य के लिए जरूरी है। डॉक्टर गर्ग ने कहा है कि मोटापा एक जटिल बीमारी है। जो कि व्यक्ति के मानसिक, शारीरिक व सामाजिक व आर्थिक जीवन को प्रभावित करती है।

chat bot
आपका साथी