पीजीआइ चंडीगढ़ में भर्ती महिला मरीज की मदद को आगे आए NSUI मेंबर्स, डोनेट किया छह यूनिट ब्लड

पीजीआइ चंडीगढ़ में भर्ती एक महिला मरीज को खून की सख्त जरूरत थी। इस बारे में सोशल मीडिया में एक पोस्ट सर्कुलेट हुआ जिसके बाद इस बात की जानकारी चंडीगढ़ एनएसयूआइ के मेंबर्स तक पहुंची। महिला की मदद के लिए एनएसयूआइ के सदस्य तुरंत पीजीआइ पहुंचे और रक्तदान किया।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 11:27 AM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 11:27 AM (IST)
पीजीआइ चंडीगढ़ में भर्ती महिला मरीज की मदद को आगे आए NSUI मेंबर्स, डोनेट किया छह यूनिट ब्लड
पीजीआइ में भर्ती महिला के लिए रक्तदान करते एनएसयूआइ चंडीगढ़ के सदस्य।

चंडीगढ़, जेएनएन। पीजीआइ चंडीगढ़ में भर्ती एक महिला मरीज को खून की सख्त जरूरत थी। इस बारे में सोशल मीडिया में एक पोस्ट सर्कुलेट हुआ जिसके बाद इस बात की जानकारी चंडीगढ़ एनएसयूआइ के मेंबर्स तक पहुंची। ट्विटर पर किए गए इस ट्वीट के बाद उपचारधीन महिला मरीज ज्योति शर्मा की मदद के लिए एनएसयूआइ के सदस्य तुरंत पीजीआइ पहुंचे और रक्तदान किया। 

इस ट्वीट में चंडीगढ़ के मेयर रविकांत शर्मा को भी टैग किया गया था, जिस पर मेयर ने उन्हें पीजीआइ के ब्लड बैंक में डॉ. सुचित से मिलने के लिए कह। लेकिन इस ट्वीट के तुरंत बाद ही एनएसयूआइ की टीम के सदस्य पीजीआइ में पहुंचे और महिला की मदद के लिए छह यूनिट रक्त दिया। इसके बाद उन्होंने मेयर के ट्वीट पर रि-ट्वीट कर कहा कि केस क्लोजड, वी एरेंज ब्लड फॉर द पेशेंट। एनएसयूआइ के सदस्य मनोज लुबाना ने कहा कि उन्होंने ट्वीट देखा जिसमें मेयर को टैग किया गया था कि पीजीआइ में एक महिला को ब्लड की सख्त जरूरत है। ऐसे में हमारे संगठन के कार्यकर्ताओं ने उसे ट्वीट पर दिए गए नंबर पर कॉल की और पेशेंट की पूरी जानकारी लेने के बाद उन्हें ब्लड देने का फैसला लिया।

उन्होंने कहा कि शहर के अस्पतालों में ऐसे बहुत से पेशेंट है जिन्हें ब्लड की जरूरत है। ऐसे में शहर में सभी युवा इस संकट की घड़ी में लोगों की मदद के लिए आगे आए। लुबाना ने कहा कि महिला पीजीआइ में पिछले महीने की दाखिल हुई थी और उन्हें बी पॉजिटिव ब्लड ग्रुप की जरूरत है। इसके बाद लुबाना स्वंय एनएसयूआइ के दाे सदस्यों के साथ पीजीआइ पहुंचे ओर महिला को ब्लड दिया।

गौरतलब है कि पीजीआइ पहले ही शहरवासियों और संगठनों से रक्तदान करने की अपील कर रहा है। इस कड़ी में पिछले डेढ महीने से पीजीआइ के ब्लड ट्रांजफ्यूजन डिपार्टमेंट में रक्तदान शिविर लग रहा हैं। कोई भी व्यक्ति वहां जाकर अपना रक्त दान कर सकता है।

chat bot
आपका साथी