अभी यह हाल तो 24 घंटे वाटर सप्लाई शुरू होने पर बढ़े रेट को कैसे झेलेगा शहर

इस समय पानी के बढ़े हुए रेट के साथ बिल आने पर शहर में त्राहि मची हुई है। जबकि 24 घंटे पानी की सप्लाई शुरू होने पर पानी और महंगा हो जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 09:59 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 09:59 PM (IST)
अभी यह हाल तो 24 घंटे वाटर सप्लाई शुरू होने पर बढ़े रेट को कैसे झेलेगा शहर
अभी यह हाल तो 24 घंटे वाटर सप्लाई शुरू होने पर बढ़े रेट को कैसे झेलेगा शहर

राजेश ढल्ल, चंडीगढ़

इस समय पानी के बढ़े हुए रेट के साथ बिल आने पर शहर में त्राहि मची हुई है। जबकि 24 घंटे पानी की सप्लाई शुरू होने पर पानी और महंगा हो जाएगा। नगर निगम का दावा है कि साल 2026 तक इस प्रोजेक्ट के तहत काम पूरा हो जाएगा। फ्रांस इस प्रोजेक्ट के लिए चंडीगढ़ नगर निगम को 550 करोड़ रुपये का लोन देने के लिए तैयार भी हो गया है। जबकि इस प्रोजेक्ट पर कुल 800 करोड़ रुपये का खर्च होना है। इस मद में लिए जाने वाले कर्ज को वापस करने और प्रोजेक्ट के संचालन के लिए एक बार फिर से रेट बढ़ाने की जरूरत पड़ेगी।

नगर निगम कमिश्नर पहले ही यह कह चुके हैं कि रेट बढ़ाने के बावजूद अभी भी पानी की सप्लाई से 100 करोड़ रुपये का घाटा हर साल का है। ऐसी स्थिति में 24 घंटे पानी की सप्लाई की सुविधा का लाभ उठाना शहरवासियों के लिए काफी महंगी पड़ेगा। भाजपा पार्षद अभी ही बढ़े हुए रेट को कम करने के लिए प्रशासन पर दबाव बना रहे हैं। इस समय पूरे देश में सबसे महंगा चंडीगढ़ के निवासियों को पानी मिल रहा है। यहां पर प्रति व्यक्ति औसत 235 लीटर पानी मिल रहा है। पिछले साल दोपहर की सप्लाई दो घंटे शुरू होने से नगर निगम का 30 करोड़ का सलाना खर्च बढ़ गया है।

नगर निगम ने 24 घंटे पानी की सप्लाई शुरू करने के प्रोजेक्ट को पास कर दिया है, जिस पर प्रशासन ने भी अपनी मंजूरी दे दी है। फ्रांस से भी मिलने वाला लोन तय है। इस प्रोजेक्ट के शुरू होने पर रेट फिर से तीन चार गुना बढ़ेगा। 550 करोड़ रुपये की लोन राशि चंडीगढ़ नगर निगम 15 साल में किस्तों में वापस करेगा। अधिकारियों के अनुसार जल्द इस प्रोजेक्ट पर काम होना शुरू हो जाएगा। प्रोजेक्ट में जो डिटेंल प्रोजेक्ट रिपोर्ट आई थी, उसमें भी बढ़ने वाले प्रस्तावित रेट को शामिल किया गया था। 2027 तक निगम को बिना किसी ब्याज के कर्ज चुकाना होगा, इसके बाद दो प्रतिशत सालाना ब्याज के साथ कर्ज लौटना होगा। प्रोजेक्ट के लिए शहर की पूरी वाटर पाइप लाइन को बदला जाएगा। नहीं चाहिए 24 घंटे सप्लाई : कांग्रेस

कांग्रेस के चंडीगढ़ अध्यक्ष सुभाष चावला का कहना है कि 24 घंटे पानी की सप्लाई शुरू करने के प्रोजेक्ट की शहरवासियों को कोई जरूरत नहीं है। शहरवासी पहले ही बढ़े हुए रेट पर आपत्ति जता रहे हैं। उनका कहना है कि अभी ही 25 फीसद से ज्यादा पानी पाइपों की लीकेज के कारण बर्बाद हो रहा है। अधिकारी अगर इस लीकेज को रोक लें तो रेट बढ़ाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वर्तमान में पानी सप्लाई की व्यवस्था को ही दुरुस्त करने की जरूरत है। 24 घंटे पानी की सप्लाई शुरू होने पर इतने रेट बढ़ने की है उम्मीद स्लैब रेट

डोमेस्टिक टैरिफ नॉन रेजिडेंशियल सप्लाई शून्य से 15 5 रुपये 15 रुपये 16 से 30 15 रुपये 30 रुपये 31 से 60 20 रुपये 40 रुपये 60 से ऊपर 25 रुपये 50 रुपये

स्लैब

इस समय यह बढ़े हुए रेट किए जा रहे है चार्ज

रेट डोमेस्टिक टैरिफ

शून्य से 15 3 रुपये 16 से 30 6 रुपये 31 से 60 12 रुपये 60 से ऊपर 24 रुपये (आंकड़े प्रति किलोलीटर में)

chat bot
आपका साथी