चंडीगढ़ के सिविल अस्पताल में अब होगा कोरोना मरीजों का इलाज, बनाया गया अलग वार्ड

चंडीगढ़ के सेक्टर-45 स्थित सिविल अस्पताल में अब कोरोना मरीजों का भी इलाज होगा। इसकी शुरुआत चंडीगढ़ प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के सलाहकार मनोज परिदा ने की है। अस्पताल में संक्रमित मरीजों के लिए अलग से वार्ड बनाया गया है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 10:43 AM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 10:43 AM (IST)
चंडीगढ़ के सिविल अस्पताल में अब होगा कोरोना मरीजों का इलाज, बनाया गया अलग वार्ड
चंडीगढ़ के सिविल अस्पताल में अब होगा कोरोना मरीजों का इलाज।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ के सेक्टर-45 स्थित सिविल अस्पताल में अब कोरोना मरीजों का भी इलाज होगा। इसकी शुरुआत चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार मनोज परीदा ने की है। ताकि कोरोना संक्रमित मरीजों को यहां भी इलाज हो सके। अस्पताल में संक्रमित मरीजों के लिए अलग से वार्ड बनाया गया है। शहर में लगातार संक्रमित मामले बढ़ने के चलते सिविल अस्पताल को कोरोना मरीजों के लिए ऑपरेशनल किया गया है।

भारत सरकार की ओर से विदेश से शहर आने वाली कोविड रिलीफ को टैक्स फ्री कर दिया है। प्रशासन की ओर से इस संदर्भ में नोडल ऑफिसर भी नियुक्त किया है। पीसीएस राकेश कुमार पॉपली को नोडल ऑफिसर बनाया गया है। विदेश से शहर में कोविड रिलीफ के तौर पर जो भी सामान लोगों की मदद के लिए निशुल्क देने के लिए आएगा। उस पर कोई भी टैक्स नहीं लगाया जाएगा।

6,292 लोगों ने कराया टीकाकरण

शहर में शनिवार को 6,292 लोगों ने टीकाकरण कराया। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अब तक 2,40,891 लोग टीकाकरण करा चुके हैं। इनमें 21,516 हेल्थ केयर वर्कर वैक्सीन की पहली डोज और 12,366 दूसरी दोज लगवा चुके हैं। 19,957 फ्रंटलाइन वर्कर वैक्सीन की पहली डोज और 12,171 दूसरी डोज लगवा चुके हैं। 45 से 60 साल की उम्र के बीच के 78, 449 वैक्सीन की पहली डोज और 10,049 दूसरी डोज लगवा चुके हैं। 60 साल से अधिक उम्र के 60,036 लोग वैक्सीन की पहली डोज और 26,347 दूसरी डोज लगवा चुके हैं।

chat bot
आपका साथी