इस सीजन में अभी तक नहीं आया डेंगू का एक भी केस, शहर के सभी घरों की होगी चेकिंग

एक तरफ कोरोना वायरस का संक्रमण शहर में तेजी से फैल रहा है। ऊपर से इस सीजन के शुरू होने से डेंगू भी सक्रिया हो सकता है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Sat, 16 May 2020 08:31 AM (IST) Updated:Sat, 16 May 2020 08:31 AM (IST)
इस सीजन में अभी तक नहीं आया डेंगू का एक भी केस, शहर के सभी घरों की होगी चेकिंग
इस सीजन में अभी तक नहीं आया डेंगू का एक भी केस, शहर के सभी घरों की होगी चेकिंग

चंडीगढ़ [विशाल पाठक]। शहर में इस बार के सीजन में अभी तक एक भी डेंगू का पॉजिटिव केस दर्ज नहीं किया गया है। एक तरफ कोरोना वायरस का संक्रमण शहर में तेजी से फैल रहा है। ऊपर से इस सीजन के शुरू होने से डेंगू भी सक्रिया हो सकता है।

चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू की रोकथाम को लेकर अपनी पूरी तैयारी कर ली है। शहर के हर एक घर में जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम चेङ्क्षकग करेगा। ताकि शहर में घरों, सरकारी दफ्तरों और अन्य संस्थानों में कहीं पानी के जमाव से डेंगू फैलने का खतरा न बढ़ जाए। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अगर किसी के घर या सरकारी दफ्तार में लापरवाही पाई गई। उसके खिलाफ न केवल नोटिस जारी होगा। बल्कि आइपीसी की धारा-188 के तहत एफआइआर भी दर्ज की जाएगी।

शहर में डेंगू के पिछले तीन साल के आंकड़े

वर्ष                          केस

2017                        983

2018                        285

2019                        214

2020                         -

डेंगू के लक्षण

तेज बुखार, जोड़ों मांसपेशियों और हड्डियों में दर्द, घबरबाहट और मिचली, शरीर पर चकत्ते या रेशेज आना, आंख के पीछे दर्द होना और थकान इसके मुख्य लक्षण हैं।

शहर के ये हैं सेंसेटिव जोन

अभी तक शहर में एक भी डेंगू का पॉजिटिव केस नहीं आया है। शहर में डेंगू के सेंसेटिव जोन में जल्द ही हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से फोगिंग शुरू की जाएगी। शहर में बुड़ैल, मनीमाजरा, मौलीजागरां, रामदरबार, बापूधाम कॉलोनी सेंसेटिव जोन हैंं।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी