Mohali में अभी Weekend Curfew नहीं, शादी समारोह में 50 की जगह केवल 20 लोगों को अनुमति

चंडीगढ़ में वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा के बाद डीसी गिरीश दयालन ने कहा कि लोगों को इससे दिक्कत होती है। इसलिए कंपलीट लॉकडाउन और कर्फ्यू लगाने का फिलहाल कोई इरादा नहीं है। कई लोग रोज कमाकर अपना जीवन बसर करते हैं इसलिए लॉकडाउन से गुरेज किया जा रहा है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 04:35 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 04:35 PM (IST)
Mohali में अभी Weekend Curfew नहीं, शादी समारोह में 50 की जगह केवल 20 लोगों को अनुमति
मोहाली में बिना मास्क पहने घूमने वालों के पुलिस चालान काट रही है।

मोहाली, जेएनएन। चंडीगढ़ में वीकेंड लॉकडाउन लगाने का एलान कर दिया गया है। हालांकि मोहाली में फिलहाल लॉकडाउन नहीं लगेगा। डीसी गिरिश दयालन ने कहा कि लॉकडाउन से काम धंधे प्रभावित हो जाते हैं। चंडीगढ़ में वीकेंड लॉकडाउन व कर्फ्यू लगाए जाने के बाद डीसी ने कहा कि लोगों को इससे दिक्कत होती है। इसलिए कंपलीट लॉकडाउन और कर्फ्यू लगाने का फिलहाल कोई इरादा नहीं है। हालांकि प्रशासन ने शुक्रवार से विवाह समारोह में शामिल होने वाले अधिकतम लोगों की संख्या 20 कर दी है। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि वे खुद और एसएसपी सतिंदर सिंह मैरिज पैलेसों व मार्केट में जांच करेंगे। ये शुक्रवार से ही शुरू हो रहा है। लोग रात 9 बजे के बाद वेबजह बाहर न निकलें।

लोग लगवाएं वैक्सीन

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि कोविड का इलाज वैक्सीन है, इसलिए लोग टीका लगवाएं। दयालन ने कहा कि मोहाली में एक हिट मैप तैयार किया जा रहा है। जहां पर ज्यादा केस आ रहे हैं, वहां पर कंटेनमेंट जोन बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लोगों ने रोजमर्रा के काम करने होते हैं। कई लोग रोज के रोज कमाकर अपना जीवन बसर करते हैं। इसलिए लॉकडाउन से गुरेज किया जा रहा है।

एसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि मोहाली में पिछले पंद्रह दिन में 5000 लोगों के बिना मास्क के चालान किए गए हैं। 100 से ज्यादा लोगों के खिलाफ कर्फ्यू  तोड़ने के मामले दर्ज किए गए हैं। शुक्रवार से ओर सख्ती की जा रही है। जो भी कंपनियां अपने कर्मचारियों को बुला रही हैं वे बकायदा आई कार्ड व टाइमिंग आदि कर्मचारियों को मुहैया करवाएं। बेवजह सड़कों पर न निकला जाए। बेवजह घूमने वालों की धड़पकड़ के लिए स्पेशल नाके लगाए जाएंगे लोगों कोविड नियमों का पालन करे। ध्यान रहे मोहाली में एकाएक कोविड मरीजों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है।

यह भी पढ़ें - चंडीगढ़ कोठी प्रकरण में आरोपित अरविंद सिंगला की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

यह भी पढ़ें - Chandigarh Coronavirus Update: शहर में शुक्रवार को इन स्थानों पर जाएंगी मोबाइल टेस्टिंग टीम

chat bot
आपका साथी