राहत : लंबे समय बाद शहर में नहीं मिला कोरोना का एक भी केस

शहर के लिए बड़ी राहत की बात है। कोरोना के खिलाफ चल रही लड़ाई में अब जीत मिलने की आहट होने लगी है। बुधवार को पहली बार चंडीगढ़ में कोरोना का कोई संक्रमित मामला सामने नहीं आया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 10:27 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 10:27 PM (IST)
राहत : लंबे समय बाद शहर में नहीं मिला कोरोना का एक भी  केस
राहत : लंबे समय बाद शहर में नहीं मिला कोरोना का एक भी केस

जासं, चंडीगढ़ : शहर के लिए बड़ी राहत की बात है। कोरोना के खिलाफ चल रही लड़ाई में अब जीत मिलने की आहट होने लगी है। बुधवार को पहली बार चंडीगढ़ में कोरोना का कोई संक्रमित मामला सामने नहीं आया। कोरोना वायरस आने के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब कोई भी पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया। एक महीना पहले ऐसा हुआ था जब कोरोना का केवल एक केस सामने आया था। इसके बाद से तीन चार पांच तक केस सामने आ रहे थे। यूटी प्रशासन लंबे समय से मिशन जीरो के प्रयास में जुटा था। इसमें संक्रमण को रोकने के लिए लगातार टेस्टिग और ट्रैकिग पर फोकस किया जा रहा था। बुधवार को कोई भी पॉजिटिव केस सामने नहीं आया। इससे पॉजिटिवटी रेट भी शून्य हो गया है। सात दिनों की बात करें तो पॉजिटिविटी रेट 0.20 फीसद रहा। औसत केस तीन सामने आए। न्यू इंदिरा कॉलोनी में हाउस नंबर 387 को माइक्रो कंटेनमेंट जोन में रखा गया है। अभी चंडीगढ़ में एक्टिव केस कम होकर 31 रह गए हैं। अब सबसे बड़ी चुनौती संक्रमण को रोकने की है। नए मामले आने से रोकने होंगे। 24 घंटे में 1498 टेस्ट किए गए। इनमें से छह की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। रेस्टोरेंट को राहत

सभी रेस्टोरेंट और फूड कोर्ट 50 फीसद क्षमता के साथ सुबह आठ से रात साढ़े 10 बजे तक खुलेंगे। प्रशासन ने इन्हें मंजूरी दे दी है। हालांकि रेस्टोरेंट अब पूरी क्षमता के साथ काम करने की मंजूरी मांग रहे थे। लेकिन प्रशासन ने समय बढ़ाया है क्षमता 50 फीसद ही रखी गई है। 6699 की हुई वैक्सीनेशन

वैक्सीन की बात करें तो बुधवार को कुल छह हजार 699 लोगों को कोरोना का टीका लगा। 18-44 आयु वर्ग में 3576 को पहली डोज लगी। 45-60 आयु वर्ग में दूसरी डोज 922 को लगी। इसी तरह से दूसरी केटेगरी में भी टीकाकरण हुआ। अभी तक कुल आठ लाख 70 हजार 31 डोज लग चुकी हैं।

chat bot
आपका साथी