Chandigarh Weekend Lockdown: तीन दिन लॉकडाउन में तीन लाख रुपये का जुर्माना

यूके न्यू स्ट्रेन की पुष्टि के बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने वीकेंड लाकडाउन लागू कर दिया। इसके बावजूद शहरवासियों को ना कोरोना ना नियम और ना पैसे की परवाह हैं। बीते शनिवार-रविवार के साथ रामनवमी पर बुधवार को तीसरा लाकडाउन लागू कर सख्ती दिखाई गई।

By Edited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 08:10 AM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 08:10 AM (IST)
Chandigarh Weekend Lockdown: तीन दिन लॉकडाउन में तीन लाख रुपये का जुर्माना
यूके न्यू स्ट्रेन की पुष्टि के बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने वीकेंड लाकडाउन लागू कर दिया।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : यूके न्यू स्ट्रेन की पुष्टि के बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने वीकेंड लाकडाउन लागू कर दिया। इसके बावजूद शहरवासियों को ना कोरोना, ना नियम और ना पैसे की परवाह हैं। बीते शनिवार-रविवार के साथ रामनवमी पर बुधवार को तीसरा लाकडाउन लागू कर सख्ती दिखाई गई। इस दौरान पुलिस ने नियमों को तोड़ने वाले कुल 544 लोगों से तीन लाख से ज्यादा जुर्माना वसूली की। इसके अलावा कुल 27 लोगों की गिरफ्तार कर थाने से जमानत पर छोड़ा गया है। बुधवार लाकडाउन के आंकड़े शारीरिक दूरी के चालान - 255 सार्वजनिक स्थान पर थूकने पर चालान -80 बिना मास्क बाहर घूमने पर चालान - 30 कुल दो लाख तीन हजार 500 रुपये जुर्माना वीकेंड लाकडाउन, शनिवार बिना मास्क - 12 शारीरिक दूरी - 52 सार्वजनिक स्थान पर थूकना - 22 कुल जुर्माना - 55 हजार 500 रुपये धारा 188 के तहत 10 लोग गिरफ्तार रविवार - बिना मास्क - 8 शारीरिक दूरी - 61 सार्वजनिक स्थान पर थूकना - 27 कुल जुर्माना - 52 हजार रुपये धारा 188 के तहत 10 लोग गिरफ्तार कोट्स . कोरोना को हराने के लिए नियम लागू किया है। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश है। किसी भी तरह की लापरवाही और मनमानी बर्दास्त नही की जाएगी। कुलदीप ¨सह चहल, एसएसपी

chat bot
आपका साथी