पंजाब में कोरोना से नौवीं मौत व पांच संदिग्‍धों ने भी तोड़ा दम, 16 और पॉजिटिव मरीज मिले

पंजाब में कोराेना से एक और मरीज की मौत हो गई है। राज्‍य में कोरोना से यह नौवीं मौत है। पांच संदिग्‍ध मरीजों ने भी दमतोड़ दिया है। 16 नए पॉजिटिव केस भी सामने आए हैं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Thu, 09 Apr 2020 04:58 AM (IST) Updated:Thu, 09 Apr 2020 07:04 AM (IST)
पंजाब में कोरोना से नौवीं मौत व पांच संदिग्‍धों ने भी तोड़ा दम, 16 और पॉजिटिव मरीज मिले
पंजाब में कोरोना से नौवीं मौत व पांच संदिग्‍धों ने भी तोड़ा दम, 16 और पॉजिटिव मरीज मिले

चंडीगढ़/जालंधर। पंजाब में कोरोना ने हड़कंप मचा रखा है। राज्‍य में कोराेना वायरस COVID-19 से एक और मरीज की मौत हो गई है। राज्‍य में कोरोना वायरस से यह नौवीं मौत है। इस हफ्ते में यह पांचवीं मौत है। रूपनगर के 55 व्यक्ति ने चंडीगढ़ पीजीआइ में दम तोड़ दिया। मोरिंडा के चतामली का रहने वाला यह व्यक्ति रूपनगर का पहला पॉजिटिव केस था। उसकी पत्‍ व बेटा भी पॉजिटिव हैं।राज्‍य में पांच संंदिग्‍ध मरीजों की भी मौत हो गई। इसके अलावा राज्‍य में कोरोना वायरस पॉजिटिव 16 नए मरीज मिले हैं और अब तक मिले मरीजों की संख्‍या 115 हो गई है।

 राज्‍य में कोरोना वासरस संक्रमित कुल मरीजों की संख्‍या 115 हुई

राज्य में संक्रमित लोगों का आंकड़ा 33 दिनों में सौ के पार पहुंच गया है। राज्य में कोरोना का पहला केस 7 मार्च को सामने आया था। अब राज्य में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 115 हो गई है। इनमें से 14 ठीक हो चुके हैं। मौजूदा समय में 93 संक्रमित अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। कुल संक्रमित मामलों में से 31.30 फीसद मामले सिर्फ मोहाली जिले में ही रिपोर्ट हुए हैं। यहां दस नए मरीज सामने आए। ये सभी मामले जवाहरपुर गांव के हैं। इसी गांव से मंगलवार को सात लोग पॉजिटिव पाए गए थे। इसलिए उनके संपर्क में आए लोगों के सैंपल भी लिए गए थे।

मोहाली में दस नए मामले, किसी में नहीं थे लक्षण, राज्य में सर्वाधिक 36 केस यहीं

मोहाली में पॉजिटिव आए सभी लोगों की उम्र 50 साल से ऊपर है। खास बात यह है कि इनमें से किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं थे। इसके साथ ही मोहाली जिले में राज्य में सर्वाधिक 36 पॉजिटिव केस हो गए हैं। वहीं, लुधियाना और जालंधर में दो, जबकि फरीदकोट में एक पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं, मुक्तसर में भी पहला पॉजिटिव केस सामने आया। 18 वर्षीय युवक जमाती है।

---

-5 मौत हो चुकी हैं राज्य में इस हफ्ते।

-33 दिनों में संक्रमितों का आंकड़ा सौ के पार।

-31 फीसद मामले सिर्फ मोहाली के।

-14 मरीज ठीक हो चुके हैं अब तक।

-93 संक्रमित इस समय अस्पतालों में भर्ती।

----

पंजाब कोरोना मीटर...

7 से 31 मार्च

संक्रमित लोग -41

बचाए गए लोग- 1

मौतें- 4

---

1 से 8 अप्रैल

संक्रमित लोग -74

बचाए गए लोग- 13

मौतें- 5

---------

पंजाब में अब तक की स्थिति

जिला-          पॉजिटिव केस-    मौत

मोहाली-           36-               1

नवांशहर-         19-               1

अमृतसर-        10-                2

लुधियाना-        8-                 2

जालंधर-          8-                 0

होशियारपुर-     7-                 1

पठानकोट-       7-                 1

मानसा-           5-                 0

मोगा-             4-                  0

रूपनगर-         3-                 1

फतेहगढ़          2-                 0

फरीदकोट-       2-                 0

पटियाला-        1-                 0

बरनाला-          1-                0

कपूरथला-        1-                0

मुक्तसर-          1-                0

-------------------------------------------

कुल-              115-          9

ठीक हुए- 14

मौजूदा पॉजिटिव- 92

---

अब तक कुल संदिग्ध केस 2937

निगेटिव आए 2614

रिपोर्ट का इंतजार 217

--------------------------------

लुधियाना, बरनाला व गुरदासपुर की तीन महिलाओं समेत पांच संदिग्धों की मौत, सैंपल लिए

लुधियाना और गुरदासपुर के बटाला में पांच संदिग्धों की मौत हो गई। इनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। सभी के सैंपल लिए गए हैं। इनकी रिपोर्ट आना बाकी है। महिलाओं खांसी और सांस लेने में तकलीफ थी। इनमें बरनाला की 55 वर्षीय लुधियाना के फोर्टिस में भर्ती थी। वहीं, लुधियाना सिविल अस्पताल में 65 वर्षीय महिला ने सुबह करीब साढ़े दस बजे दम तोड़ दिया। इसी अस्पताल में एक और 65 वर्षीय महिला दम तोड़ा।

उधर, बटाला के श्री हरगोबिंदपुर एक 22 वर्षीय युवक और गांव हरुवाल के रहने वाले 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। युवक का लिवर का इलाज चल रहा था, जबकि दूसरा व्यक्ति शराब पीने का आदी था। इसकी रिपोर्ट आज आएगी।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें: हरियाणा में एक दिन में कोरोना के 40 पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप, अधिकतर तब्‍लीगी जमाती

यह भी पढ़ें: मौलाना साद के हरियाणा में छिपे होने के संकेत मिले, अनिल विज ने कहा- दो दिन में पकड़ लेंगे

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन के लिए पहरा दे रहे फौजी के हाथ की अंगुलियां काटीं, चार और युवक घायल

chat bot
आपका साथी