चंडीगढ़ में फिर बदला Night Curfew का समय, अब रात 10 बजे बंद होंगे बाजार

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में प्रशासन ने नाइट कर्फ्यू के समय में फिर से बदलाव किया है। अब बाजार रात 10 बजे ही बंद होंगे जबकि पहले रात 8 बजे से सुबह 5 बजे कर नाइट कर्फ्यू का समय तय किया गया था।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 03:33 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 03:33 PM (IST)
चंडीगढ़ में फिर बदला Night Curfew का समय, अब रात 10 बजे बंद होंगे बाजार
चंडीगढ़ में बदला नाइट कर्फ्यू का समय, अब रात 10 बजे बंद होंगे बाजार।

चंडीगढ़, जेएनएन। सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए नाइट कर्फ्यू और वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया है। चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर में जब नाइट कर्फ्यू लगाया था तब समय सीमा रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक तय की गई थी, लेकिन बाद में इसमें बदवाल कर रात 8 बजे से सुबह 5 बजे कर दिया गया था।

अब एक बार फिर से नाइट कर्फ्यू के समय में बदलाव किया गया है। आज रात वीरवार को नाइट कर्फ्यू रात 10:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक लगेगा जबकि प्रशासन ने दो दिन पहले नाइट कर्फ्यू के समय में बदलाव करते हुए इसे रात 8:00 बजे लगाने का निर्णय लिया था।

प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के नेतृत्व में शुक्रवार को वॉर रूम की बैठक बुलाई गई है, जिसमें आगामी दिनों में लगने वाले वीकेंड लॉकडाउन पर भी निर्णय लिया जाएगा। लॉकडाउन के मुद्दे पर शहर के प्रतिष्ठित व्यापारियों ने वीरवार को सलाहकार मनोज परीदा के साथ बैठक भी की, जिसके बाद नाइट कर्फ्यू के समय में बदलाव किया गया है। बीते बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद प्रशासन ने अपने निर्णय को रिवाइज किया है।

बता दें कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि लॉकडाउन को अंतिम विकल्प के रूप में ही इस्तेमाल किया जाए। वहीं, चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा शहर में लगाए गए नाइट कर्फ्यू और वीकेंड लॉकडाउन के फैसला का शहर के समस्त कारोबारी और व्यापारी विरोध कर रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि वीकेंड लॉकडाउन से उन्हें सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है और नाइट कर्फ्यू के कारण होटल, रेस्टोरेंट कारोबारियों की परेशानी बढ़ गई है। इस लिए प्रशासन को अपने इस फैसले पर पुनर्विचार कर शहर के कारोबारियों और व्यापारियों को राहत दी जानी चाहिए।

chat bot
आपका साथी