एनजीटी ने पूछा - मोहाली शहर में कितने पेड़

मोहाली में कितने पेड़ है? नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूलन (एनजीटी) ने इसकी जानकारी मांगी है। इसको लेकर मोहाली नगर निगम की ओर से शहर में लगे पेड़ों पर नंबरिग की करवाई जा रही है। निगम अधिकारियों के मुताबिक नंबरिग से शहर में लगे हुए पेड़ों का पूरा रिकॉर्ड भी तैयार हो जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 07:16 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 07:16 PM (IST)
एनजीटी ने पूछा - मोहाली शहर में कितने पेड़
एनजीटी ने पूछा - मोहाली शहर में कितने पेड़

जागरण संवाददाता, मोहाली :

मोहाली में कितने पेड़ है? नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूलन (एनजीटी) ने इसकी जानकारी मांगी है। इसको लेकर मोहाली नगर निगम की ओर से शहर में लगे पेड़ों पर नंबरिग की करवाई जा रही है। निगम अधिकारियों के मुताबिक नंबरिग से शहर में लगे हुए पेड़ों का पूरा रिकॉर्ड भी तैयार हो जाएगा। अभी तक शहर में कितने पड़े है निगम के पास पेड़ों का सही आंकड़ा नहीं है। शहर के पर्यावरण प्रेमियों की ओर से नगर निगम की शिकायत एनजीटी में की गई थी। जिस में कहा गया था कि नगर निगम की ओर से शहर में जो पेवर ब्लॉक लगाए जा रहे हैं, वे पेड़ों से बिल्कुल सटकर लगाए जा रहे हैं। इस कारण पेड़ों की ग्रोथ रूक रही है। एनजीटी ने निर्देश देते हुए कहा था कि शहर में जहां पर भी पेड़ों के साथ पेवर लगाए हैं उन्हें हटाया जाए। यानि की एक मीटर एरिया तक जगह खाली की जाए, ताकि पेड़ सांस ले सके। निर्देश पर निगम की ओर से शहर में पेड़ों के आस-पास से पेवर ब्लॉक हटाने का काम भी शुरू कर दिया गया है।

एनजीटी ने निगम को यह भी निर्देश दिए गए थे कि शहर में पेड़ों की मेंटेनेंस और देखभाल के लिए एक ट्री-अफसर नियुक्त करे। निगम की ओर से ट्री-अफसर नियुक्त किया जाएगा यह उसका ही काम होगा कि वह एक रजिस्टर मेंटेन करे जिसमें पूरे शहर में लगे हुए पेड़ों का हिसाब-किताब हो। अगर किसी भी एरिया में कोई भी पेड़ों को बिना मंजूरी काटता है तो ट्री अफसर की सिफारिश पर ही ऐसे व्यक्तियों पर कार्रवाई भी की जाएगी। मोहाली के कमिश्नर कमल गर्ग ने बताया कि एनटीजी जो भी निर्देश है उनके तहत काम किया जा रहा है। जल्द ही नंबरिग का काम पूरा कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी