पैसे उधार मांगने पर मना किया तो नवविवाहित दंपती ने महिला पर किया हमला, दोनों चंडीगढ़ ISBT-43 से गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मुजफ्फरनगर के विनीत नारायण और हिमाचल के धर्मशाला की काजल के तौर पर हुई है। दोनों ने लव मैरिज की है। थाना पुलिस दोनों से पूछताछ करने के साथ जिस पिस्टल से महिला पर हमला किया था उसकी बरामदगी में लगी है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 01:16 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 01:16 PM (IST)
पैसे उधार मांगने पर मना किया तो नवविवाहित दंपती ने महिला पर किया हमला, दोनों चंडीगढ़ ISBT-43 से गिरफ्तार
पुलिस ने दोनों को करीब तीन महीने बाद गिरफ्तार किया है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। शहर में नवविवाहित दंपती ने एक महिला के सिर पर पिस्टल के बट से हमलाकर उसे घायल कर दोनों पति पत्नी मौके से फरार हो गए थे। मामले में सेक्टर-36 थाना पुलिस ने दोनों पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मुजफ्फरनगर के विनीत नारायण और हिमाचल के धर्मशाला की काजल के तौर पर हुई है। दोनों ने लव मैरिज की है। थाना पुलिस दोनों से पूछताछ करने के साथ जिस पिस्टल से महिला पर हमला किया था उसकी बरामदगी में लगी है।

तीन महीने पहले आरोपित दंपती सेक्टर-42 स्थित मकान में किराये पर रहता था। वहीं दूसरी मंजिल पर एक अन्य परिवार भी किराये पर रह रहा है। आरोपित विनीत नायारण दूसरी मंजिल में रहने वाले परिवार से पैसे उधार मांगने गया था, जिस पर महिला ने पैसे उधार देने से मना किया तो उसने महिला पर बंदूक के बट से हमला कर दिया। जिससे हमले में महिला के सिर और बाजू पर चोटें आई थीं। पीड़ित महिला ने तुरंत इसकी शिकायत मकान मालिक को दी और उन्होंने सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंचे थाना-36 पुलिस प्रभारी इंस्पेक्टर मनिंदर सिंह ने बताया कि जब तक पुलिस पहुंची तब तक आरोपित विनीत पत्नी समेत मौके से फरार हो चुका था। इसके बाद एसएसपी कुलदीप चहल के निर्देशानुसार आरोपितों को पकड़ने के लिए थाना प्रभारी सहित एसआइ हरबंस, कांस्टेबल संदीप और महिला कांस्टेबल गुरजीत की टीम बनाई गई थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपित दंपती शहर में ही है और इस वक्त वह सेक्टर-43 बस स्टैंड पर मौजूद हैं। इस पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों को गिरफ्तार किया।

chat bot
आपका साथी