Punjab New CM Oath : पंजाब के नए सीएम चरणजीत चन्‍नी ने कार्यभार संभाला, शपथ लेने के बाद कार्यालय पहुंचे, साेनी व रंधावा ने भी ली डिप्‍टी सीएम की शपथ

Punjab New CM Oth पंजाब के मुख्‍यमंत्री के तौर पर चरणजीत सिंह चन्‍नी ने कार्यभार संभाल लिया‍ है। शपथ ग्रहण करने के बाद वह सीएम कार्यालय पहुंचे। रजभवन में राज्‍यपाल बनवारी लाल पुरोहित उनको शपथ दिलाई। सुखजिंदर सिंह रंधावा व ओपी सोनी ने भी शपथ ली। दोनों डिप्‍टी सीएम होंगे।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 10:10 AM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 02:33 PM (IST)
Punjab New CM Oath : पंजाब के नए सीएम चरणजीत चन्‍नी ने कार्यभार संभाला, शपथ लेने के बाद कार्यालय पहुंचे,  साेनी व रंधावा ने भी ली डिप्‍टी सीएम की शपथ
चरणजीत सिह चन्‍नी ने पंजाब के नए मुख्‍यमंत्री का कार्यभार लिया है। (एनएनआइ)

चंडीगढ़, जेएनएन। Punjab New CM : कांग्रेस के कद्दावर दलित नेता चरणजीत सिंह चन्‍नी ने पंजाब के मुख्‍यमंत्री का कार्यभार संभाल लिया। उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री कार्यालय में अपना कार्यभार संभाला। इस मौके पर पंजाब कांग्रेस के अध्‍यक्ष नवजाेत सिंह सिद्धू व अन्‍य कांग्रेस नेता मौजूद थे। इससे पहले पंजाब राजभवन में मुख्‍यमंत्री पद का शपथ ग्रहण ले ली। राज्‍यपाल ने उनको शपथ दिलाई। उनके साथ सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओपी सोनी ने भी शपथ ली। दोनों उपमुख्‍यमंत्री होंगे। शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी नहीं पहुंच सके। वह सीएम और दोनों सीएम के शपथ ग्रहण करने केेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेे बाद पहुंचे। वह करीब 10 मिनट देर पहुंचे।

कार्यभार संभालने के बाद सीएम चरणजीत सिंह चन्‍नी पंजाब कांग्रेस भवन पहुंचे। उनके साथ पंजाब कांग्रेस के अध्‍यक्ष नवजाेत सिंह सिद्धू व अन्‍य नेता भी थे। वहां उन्‍होंने पार्टी नेताओं से मुलाकात की और विभिन्‍न मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी इसके बाद नवजोत सिंह सिद्धू और कुलजीत नागरा के साथ परगट सिंह के आवास पर पहुंचे। वहां कुछ और कांग्रेस विधायक भी मौजूद हैं।

पंजाब कांग्रेस भवन में नवजोत सिंह सिद्धू व अन्‍य नेताओं के साथ सीएम चरणजीत सिंह चन्‍नी। (जागरण)

#WATCH Congress leader Rahul Gandhi and Punjab Congress president Navjot Singh Sidhu congratulate Charanjit Singh Channi on becoming the new Punjab CM#Chandigarh pic.twitter.com/QSl0QY9jI8— ANI (@ANI) September 20, 2021

राहुल गांधी 10 मिनट की देरी से पहुंचे शपथ ग्रहण समारोह में

इससे पहले राहुल गांधी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन वह शपथ ग्रहण करने के बाद पहुंचे। चन्‍नी पंजाब के पहले दलित मुख्‍यमंत्री हैं। वह पंजाब के 24वें मुख्‍यमंत्री बन गए हैं। राहुल गांधी ने चरणजीत सिंह चन्‍नी और उनके साथ शपथ ग्रहण करने वाले सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओपी साेनी को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

शपथ लेने के बाद सीएम चरणजीत सिंह चन्‍नी काे बधाई देते राज्‍यपाल बनवारी लाल पुरोहित। साथ में राहुल गांधी और अन्‍य नेता। (जागरण)

शपथ ग्रहण करने के बाद सीएम चरणजीत सिंह चन्‍नी मुख्‍यमंत्री कार्यालय पहुंचे।  उनके साथ पंजाब कांग्रेस केे प्रभारी हरीश रावत, पंजाब कांग्रेस के अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू , उपमुख्‍यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओपी सोनी सहित अन्‍य नेता भी थे। सिद्धू और रावत ने चन्‍नी को मुख्‍यमंत्री की कुर्सी पर बिठाया। रंधावा ने नए मुख्‍यमंत्री को मिठाई खिला कर मुंह मीठा करवाया। वरिष्ठ आइएएस अफसर हुसन लाल सीएम के प्रिंसिपल सेक्रेटरी होंगे। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

पंजाब के नए सीएम चरणजीत चन्‍नी को बधाई देते कांग्रेस के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राहुल गांधी।

शपथ ग्रहण समारोह में निवर्तमान मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह नहीं  आए। शपथ ग्रहण समारोह से पहले चरणजीत सिंह चन्‍नी पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत से मिलने पहुंचे।

कैप्‍टन अमरिंदर सिंह से मिलने जाएंगे नए सीएम चरणजीत सिंह चन्‍नी

उधर चरणजीत सिंह चन्‍नी ने कहा है कि वह शपथ लेने के बाद कैप्‍टन अमरिंदर सिंह से मिलने जाएंगे। समारोह में पंजाब कांग्रेस के अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू,तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा सहित कैप्‍टन अमरिंदर सिंह कैबिनेट के अधिकतर मंत्री और कांग्रेस के कई विधायक भी पहुंचे।

 समारोह में शपथ लेते सुखजिंदर सिंह रंधावा। (एएनआइ)

साेनिया गांधी चंडीगढ़ पहुंचीं, लेकिन सीधे शिमला चली गईं

उधर बताया जाता है कि कांग्रेस अध्‍यक्ष साेनिया गांधी सुबह चंडीगढ़ आई थीं, लेकिन उन्‍होंने पंजाब के किसी नेता से बात नहीं की और शिमला चली गईं।

ओपी सोनी को शपथ दिलाते राज्‍यपाल बनवारी लाल पुरोहित। (एएनआइ)

इससे पहले चरणजीत सिंह चन्नी दो सेक्टर स्थित अपने सरकारी निवास से निकलकर चंडीगढ़ के जे.डब्लू मैरिट गए और वहां केंद्रीय पर्यवेक्षकों के साथ राजभवन पहुंचे।

विनी महाजन और दिनकर गुप्ता मिले

मुख्य सचिव विनी महाजन और डीजीपी दिनकर गुप्ता ने नए बनने वाले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। उनके शपथ ग्रहण समारोह में मंच संचालन चीफ सेक्रेटरी विनी महाजन ने किया।

चरणजीत सिंह चन्‍नी को बधाई देते पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्‍ता। (जागरण)

राजभवन में केवल 40 लोगों की एंट्री दी गई। इसमें चन्नी के रिश्तेदार, सीनियर अधिकारी और कांग्रेस के सीनियर नेता व कुछ विधायक ही शामिल थे। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद चन्नी सीधा मुख्यमंत्री दफ्तर जाएंगे जहां पदभार ग्रहण करने के बाद उनका साढ़े बारह बजे पंजाब भवन में मीडिया को संबोधित करने का कार्यक्रम है। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर कार्यक्रम काफी सीमित रखा गया। मीडिया को भी इसे कवर करने की अनुमति नहीं थी। कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट किया गया।

शपथ ग्रहण करने से पहले चन्‍नी ने अपनी विधानसभा क्षेत्र श्री चमकौर साहिब में गुरुद्वारा श्री कतलगढ़ साहिब में माथा टेका। चन्‍नी के साथ उनका परिवार भी था। चन्‍नी के शपथग्रहण समारोह में पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत और कांग्रेस के दोनो केंद्रीय पर्यवेक्षक अजय माकन व हरीश राय चौधरी भी मौजूद रहे।

गुरुद्वारा श्री कतलगढ़ साहिब में माथा टेकते चरणजीत सिंह चन्‍नी (एएनआइ)

बता दें कि रंधावा, सिद्धू और जाख़ड़ मुख्‍यमंत्री पद के बड़े दावेदार थे, लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने चन्‍नी को मुख्‍यमंत्री बनाने का फैसला किया। कांग्रेस विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद चन्‍नी ने रविवार शाम राज्‍यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। इसके बाद शपथ ग्रहण समारोह आज दिन में 11 बजे तय किया गया।

फतेहगढ़ साहिब में दुफेड़ा वाले संत से आशीर्वाद लेते चरणजीत सिंह चन्‍नी। (जागरण)

शपथ ग्रहण समारोह से पहले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने फतेहगढ़ साहिब में दुफेडा वाले संत से  आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह शपथ गहण समारोह के लिए चंडीगढ़ की ओर रवाना हुए। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर चंडीगढ़ के प्रदेश कांग्रेस भवन में भी सुबह से हलचल चल रही है। बताया जाता है कि चन्‍नी के साथ दो उपमुख्‍यमंत्री के शपथ लेने पर भी विचार किया जा रहा है, लेकिन अभी इस बारे में कोई फैसला सामने नहीं आया है।

chat bot
आपका साथी