चंडीगढ़ के सेक्टर-38 की एक्टिव आरडब्ल्यूए की नई कार्यकारिणी गठित, सुनील कुमार बने प्रधान

सेक्टर-38 वेस्ट की एक्टिव रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) की जनरल बॉडी मीटिंग में सर्वसम्मति से सुनील कुमार पहल को प्रधान चुना गया। रनाम सिंह रंधावा को महासचिव विनोद कुमार को वरिष्ठ उप-प्रधान सतीश मल्होत्रा को उपप्रधान और महेंद्र सिंह विर्क को चीफ पैटर्न के पद पर मनोनीत किया गया।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Wed, 07 Jul 2021 03:24 PM (IST) Updated:Wed, 07 Jul 2021 03:24 PM (IST)
चंडीगढ़ के सेक्टर-38 की एक्टिव आरडब्ल्यूए की नई कार्यकारिणी गठित, सुनील कुमार बने प्रधान
सेक्टर-38 वेस्ट की एक्टिव रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के नई कार्यकारिणी के चुने गए सदस्य।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। सेक्टर-38 वेस्ट की एक्टिव रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) की जनरल बॉडी मीटिंग हुई। इसमें सभी सदस्यों ने हिस्सा लिया। मीटिंग में सेक्टर में हुए विकास कार्यों की समीक्षा की गई और नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सुनील कुमार सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। गुरनाम सिंह रंधावा को महासचिव, विनोद कुमार को वरिष्ठ उप-प्रधान, सतीश मल्होत्रा को उपप्रधान और महेंद्र सिंह विर्क को चीफ पैटर्न के पद पर मनोनीत किया गया।

जनरल हाउस ने इन चुने हुए पदाधिकारियों को अधिकार दिया कि वे आपसी सहमति से बाकी पदों के लिए व्यक्ति मनोनीत कर सकते हैं। इस सेक्टर में सबसे ज्यादा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन है। इतनी एसोसिएशन इतने एरिया में पूरे शहर में कहीं पर भी नहीं है। हर एसोसिएशन यहां पर सक्रिय है। लोग अपनी-अपनी एसोसिएशन में ज्यादा से ज्यादा काम करते हैं। इस एरिया के पार्षद पूर्व मेयर अरुण सूद हैं। नवनियुक्त अध्यक्ष सुनील कुमार पहल का कहना है कि वह एरिया के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन लगवाने के लिए भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। सुनील कुमार पहल सेकेंड हेंड बुक बेचने का कारोबार करते हैं। 

120 लोगों ने निभाई जिम्मेदारी, आप भी निभाएं    

भाजपा के मंडल नंबर 22 के द्वारा सेक्टर-33 के कम्युनिटी सेंटर में वैक्सीनेशन कैंप आयोजन किया गया। जहां पर 120 लोगों ने वैक्सीन लगवाकर अपनी जिम्मेदारी निभाई। कैंप में मेयर रविकांत शर्मा ने मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इसके अलावा प्रदेश टीकाकरण अभियान के इंचार्ज डॉक्टर मंजीत तरन, भाजपा प्रदेश महासचिव रामवीर भट्टी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जिलाध्यक्ष डॉ नरेश पंचाल, स्थानीय पार्षद राजेश गुप्ता, पार्षद गुरप्रीत सिंह ढिल्लों, प्रभारी अमित राणा, प्रदेश सचिव देवी सिंह, प्रदेश टीकाकरण के संयोजक प्रिंस, जुझार सिंह , रवि रावत, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक माधव, महिला मोर्चा जिलाअध्यक्ष सोनम वर्मा, रविंद्र मलिक, करनपाल राणा, पुष्पा राठोर, बबलू, साहिल, सौरव, स्वर्ण सिंह बिंद्रा, सुरेंदर खन्ना और आदर्श सूद उपस्थित रहे। दीपक शर्मा बताया कि आने वाले दिनों में भी लोगों की सुविधा के लिए और भी टीकाकरण कैंपों का आयोजन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी